{"_id":"6515aac9a97d235294013d1a","slug":"asian-games-2023-indian-womens-badminton-team-defeats-mongolia-jasmine-nishant-in-quarter-finals-in-boxing-2023-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने मंगोलिया को हराया, मुक्केबाजी में जैस्मिन-निशांत क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games: भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने मंगोलिया को हराया, मुक्केबाजी में जैस्मिन-निशांत क्वार्टर फाइनल में
Thu, 28 Sep 2023 10:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:03 PM IST
सार
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से भिड़ेगी। थाईलैंड की टीम में पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक इंतानोन, दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग और दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी सुपानिदा केटथोंग हैं जिससे क्वार्टर फाइनल में भारत की राह आसान नहीं होगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला बैंडमिंटन टीम ने बुधवार को यहां मंगोलिया को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर एशियाई खेलों की महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने पहले एकल में मयागमार्तसेरेन गनबातर को 21-3 21-3 से हराकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
दूसरे एकल में अश्मिता चालिहा ने भी एकतरफा मुकाबले में खेरलेन दरखानबातर को 21-2 21-3 से शिकस्त दी। अनुपमा उपाध्याय ने भी तीसरे एकल में बेहद आसानी से खुलानगू बातर को 21-0 21-2 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की।
सिंधू
सिंधू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से होगा सामना
भारत क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड से भिड़ेगा। थाईलैंड की टीम में पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक इंतानोन, दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग और दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी सुपानिदा केटथोंग हैं जिससे क्वार्टर फाइनल में भारत की राह आसान नहीं होगी।

मुक्केबाजी: जैस्मिन ने एकतरफा अंदाज में जीता मैच
राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मिन लंबोरिया ने एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के महिला 60 किग्रा वर्ग में सऊदी अरब की हदील गजवान अशोर को हरा दिया। जैस्मिन ने अंतिम-8 में प्रवेश कर लिया।
जैस्मिन
इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता पुरुष मुक्केबाज निशांत देव ने वियतनाम के भुई पुओक टंग को प्री क्वार्टर में दो मिनट से कम समय में परास्त कर लिया। हालांकि 51 भारवर्ग में विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता दीपक भोरिया को जापान के तोमोयो से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।