फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: 10-member Indian table tennis team announced for Hangzhou Games, Sharath-Manika chance win medals

Asian Games: हांगझोउ गेम्स के लिए 10 सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम घोषित, शरत-मनिका के पास पदक जीतने का मौका

Sat, 08 Jul 2023 12:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 08 Jul 2023 12:00 PM IST
सार

शरत का यह अंतिम एशियाड होने की संभावना है, वह जी साथियान, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर और मानुष शाह के दल की अगुआई करेंगे। वहीं मनिका युवा महिला टीम की जिम्मेदारी संभालेंगी।

विज्ञापन
Asian Games: 10-member Indian table tennis team announced for Hangzhou Games, Sharath-Manika chance win medals
मनिका बत्रा और शरत कमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा सितंबर-अक्टूबर में होने वाले हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत की 10 सदस्यीय टेबल टेनिस टीम की अगुवाई करेंगे जिसमें उनका लक्ष्य पिछले चरण के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बराबरी करने का होगा।
विज्ञापन


जकार्ता में पांच साल पहले पिछले एशियाई खेलों में भारतीय दल का टेबल टेनिस स्पर्धा में पदक जीतने का 60 साल का इंतजार खत्म हुआ था। टीम ने पुरुष और मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया था। शरत और मनिका ने पांच साल पहले इंडोनेशिया में जोड़ी बनाई थी और यादगार कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


Indian table tennis players will get 19-day camp boost ahead of Tokyo  Olympics
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) की सीनियर चयन समिति ने कोरिया के प्योंगचांग में आगामी 26वीं एशियाई चैंपियनशिप और चीन के हांगझोउ में 19वें एशियाई खेलों के लिए 10 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी शामिल हैं। कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप तीन से 10 सितंबर तक खेली जाएगी जबकि एशियाई खेल 24 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित होंगे।

शरत का यह अंतिम एशियाड होने की संभावना है, वह जी साथियान, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर और मानुष शाह के दल की अगुआई करेंगे। वहीं मनिका युवा महिला टीम की जिम्मेदारी संभालेंगी जिसमें श्रीजा अकुला, सुतिर्था मुखर्जी, अयहिका मुखर्जी और दिया चिताले शामिल हैं। एशियाई खेलों में पुरुष एकल में शरत, साथियान और महिला एकल में मनिका और श्रीजा को शामिल किया है।

शरत हांगझोउ में केवल पुरुष युगल और मनिका मिश्रित युगल में खेलेंगी जिसमें दोनों साथियान के साथ जोड़ी बनाएंगे। टीटीएफआई ने कहा, ‘शरत और मनिका ने अन्य युगल स्पर्धाओं से हटने का फैसला किया जिससे चयनकर्ताओं को टीम चुनने में आसानी रही क्योंकि वे अच्छा प्रदर्शन कर रही जोड़ियों में बदलाव नहीं करना चाहते।’

WTT Star Contender: Sharath Kamal, Sathiyan Gnansekaran, Manika Batra To  Lead Indian Challenge In WTT Star

टीम
पुरुष वर्ग : अचंत शरत कमल, जी साथियान, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर और मानुष शाह, रिजर्व : एएफआर स्नेहित, सानिल शेट्टी
महिला वर्ग : मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला, सुतिर्था मुखर्जी, अयहिका मुखर्जी और दिया चिताले, रिजर्व : अर्चना कामत, रीथ रिष्या

पुरुष युगल : अचंत शरत कमल और जी साथियान, मानव ठक्कर और मानुष शाह
महिला युगल : सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी, श्रीजा अकुला और दिया चिताले
मिश्रित युगल : मनिका बत्रा और जी साथियान, श्रीजा अकुला और हरमीत देसाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed