फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Doubles Squash: Abhay and Senthilkumar reach the final title clash against Pakistan match results

Asian Doubles Squash: अभय और सेंथिलकुमार ने फाइनल में बनाई जगह, अब पाकिस्तान से होगा खिताबी मुकाबला

Sat, 20 Jun 2026 09:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Jun 2026 09:57 PM IST
सार

अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन डबल्स स्क्वाश के फाइनल में जगह बना ली है। इन दोनों का सामना अब खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान की जोड़ी से होगा।

विज्ञापन
Asian Doubles Squash: Abhay and Senthilkumar reach the final title clash against Pakistan match results
अभय सिंह - फोटो : IANS

विस्तार

तीसरी एशियन डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में भारत का खिताब बचाने का अभियान मजबूती से आगे बढ़ रहा है। शीर्ष वरीयता प्राप्त अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को पुरुष युगल वर्ग में गत चैंपियंस का सामना पाकिस्तान की दूसरी वरीयता जोड़ी नासिर इकबाल और नूर जमान से होगा। शनिवार को अभय और वेलावन ने दिन की शुरुआत जापान के नाओकी हयाशी और रेन माकिनो को एक कड़े क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में 11-3, 10-12, 11-5 से हराकर की। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में मलयेशिया के संजय जीवा और डंकन ली को 11-7, 11-9 से मात दी।
विज्ञापन

अभय-सेंथिलकुमार ने नहीं गंवाया है कोई मैच
भारतीय जोड़ी ने फाइनल तक अपना एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारतीय जोड़ी ने पूल-ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया के ओह सियोजिन और मिनवू ली को हराया और फिर हांगकांग के शिंग फंग लैम और यैट लॉन्ग चुंग के खिलाफ सीधे गेम में शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि, भारतीय महिला और मिश्रित युगल इवेंट में निराशा हाथ लगी, क्योंकि दोनों में पदक की उम्मीदें सेमीफाइनल में ही खत्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिनप्पा-सीलन को कांस्य से करना पड़ा संतोष
दूसरी वरीयता प्राप्त जोशना चिनप्पा और राधिका सीलन को मलयेशिया की शीर्ष वरीय आइना अमानी और यी जिन यिंग के हाथों 9-11, 7-11 से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। टूर्नामेंट में इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने पूल-बी में दबदबा बनाते हुए अपने सभी चार लीग मैच जीते थे। इसमें सिंगापुर की वाई लिन औ योंग और नैशा सिंह के खिलाफ सीधे गेम में मिली जीत भी शामिल थी, जिससे वे स्टैंडिंग में शीर्ष पर रहीं।

मिश्रित युगल में भी जोशना का अभियान सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया। जोशना ने वेलावन सेंथिलकुमार के साथ जोड़ी बनाकर मलयेशिया की आइना अमानी और मोहम्मद कमाल को कड़ी टक्कर दी, लेकिन सेमीफाइनल में 8-11, 11-8, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा। इस नतीजे से भारतीय जोड़ी को कांस्य पदक मिला, जो पिछले साल इस इवेंट में उनके पोडियम फिनिश में एक और उपलब्धि है। ये दोनों खिलाड़ी पूल-बी में अजेय रहते हुए शानदार फॉर्म के साथ नॉकआउट राउंड में पहुंचे थे। उन्होंने सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की दो जोड़ियों को हराकर ग्रुप में टॉप किया था। भारत की पुरुष युगल की दूसरी जोड़ी राहुल बैथा और सूरज चंद पूल-बी में अपनी दूसरी हार के बाद आगे नहीं बढ़ सके। उन्हें पाकिस्तान के नासिर इकबाल और नूर जमान से हार का सामना करना पड़ा। अब यही जोड़ी अभय-वेलवन के सामने उनके टाइटल को बचाने की राह में चुनौती बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed