फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Arjuna Award recipient and six national titles winner Indian squash player Raj Manchanda passed away

Squash: छह राष्ट्रीय खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी राज मनचंदा का निधन, अर्जुन पुरस्कार से थे सम्मानित

Tue, 03 Dec 2024 06:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Dec 2024 06:58 PM IST
सार

मनचंदा उस वक्त सुर्खियों में आए जब सेना के लिए कप्तान बने और 33 साल की उम्र में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता। 1981 में उन्होंने एशियन चैंपियनशिप के दौरान दिग्गज जहांगीर खान का सामना किया जिनका 1980 के दशक में स्क्वाश में दबदबा था।

विज्ञापन
Arjuna Award recipient and six national titles winner Indian squash player Raj Manchanda passed away
राज मनचंदा - फोटो : Instagram

विस्तार

भारत के दिग्गज स्क्वाश खिलाड़ी राज मनचंदा का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। छह बार राष्ट्रीय खिताब जीत चुके मनचंदा ने रविवार को आखिरी सांस ली जिसकी जानकारी उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने दी। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मनचंदा भारतीय स्क्वाश जगत के सबसे चर्चित चेहरे थे। वह 1977 से 1982 तक राष्ट्रीय चैंपियन रहे और उन्होंने सेना के लिए अभूतपूर्व 11 खिताब जीते।
विज्ञापन


इस दौरान मनचंदा ने एशियाई चैंपियनशिप और विश्व स्तरीय टूर्नामेंटों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें 1983 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मनचंदा उस वक्त सुर्खियों में आए जब सेना के लिए कप्तान बने और 33 साल की उम्र में अपना पहला राष्ट्रीय खिताब जीता। 1981 में उन्होंने एशियन चैंपियनशिप के दौरान दिग्गज जहांगीर खान का सामना किया जिनका 1980 के दशक में स्क्वाश में दबदबा था। 
विज्ञापन


मनचंदा ने कई मौकों पर भारतीय टीम की कमान संभाली जिसमें कराची में 1981 में एशियन टीम चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली टीम की कप्तानी करना भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 1984 में जॉर्डन में हुए एशियन चैंपियनशिप में आया जब वह चौथे स्थान पर रहे। हालांकि, उस समय उनके नेतृत्व वाली टीम ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed