डेविस कप के फाइनल में नंबर वन से भिड़ेंगे अजय जयराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे के चोऊ तिएन चेन को सीधे गेम में हराकर कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका मुकाबला विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के चेन लॉन्ग से होगा।
27 वर्षीय जयराम ने शनिवार को खेले गए पुरुषों की एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में सातवीं सीड चेन को 21-19, 21-15 से हराया। यह मुकाबला 43 मिनट तक चला।
विश्व के 32वीं वरीयता प्राप्त जयराम को को मौजूदा सीजन में चीनी ताइपे के खिलाड़ी से जर्मन ओपन और यूएस ओपन में हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले से पहले दोनों खिलाड़ियों का एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड 2-2 का रहा था। ऐसे में मुकाबला बराबरी के रहने की उम्मीद थी।
इस तरह बनाई फाइनल में जगह
जयरान ने तिएन को वर्ष 2011 में थाईलैंड ओपन ग्रांप्री और वर्ष 2013 में जापान ओपन में हराया था। जयराम ने पहले गेम में अपनी शुरुआत 11-8 के बढ़त के साथ की।
इसके बाद ताइपे के खिलाड़ी ने सात अंक लेकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया लेकिन जयराम ने शानदार वापसी करते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में आत्मविश्वास से लबरेज जयराम ने शुरू में ही 3-0 की बढ़त बना ली थी। इंटरवल तक वह 11-7 से आगे थे। इसके बाद तिएन ने जबर्दस्त वापसी करते हुए स्कोर 12-12 कर लिया।
इसके बाद जयराम ने विपक्षी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। जयराम मौजूदा सीजन में मलेशिया मास्टर्स ग्रांप्री गोल्ड, स्विस ओपन ग्रांप्री गोल्ड और रूस ओपन ग्रांप्री के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।