{"_id":"f84bd9c4-80ef-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"aiba-denies-approving-iabf-constitution-warns-of-more-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईबीए ने एआईबीएफ के संविधान को खारिज किया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
एआईबीए ने एआईबीएफ के संविधान को खारिज किया
नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Feb 2013 08:41 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) ने ऑल इंडिया बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) को करारा झटका देते हुए उसके संविधान को नकार दिया है। साथ ही एआईबीए ने आईएबीएफ पर प्रतिबंध आगे बढ़ाने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
हाल में आईएबीएफ ने दावा किया था कि एआईबीए ने उसके संविधान को मंजूरी दे दी है। लेकिन एआईबीए ने संविधान के मंजूरी देने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि इस पर अभी काम करना बाकी है।
विज्ञापन
एआईबीए के अध्यक्ष चिंग कू वू ने आईओसी के सदस्य रंधीर सिंह को लिए एक पत्र में कहा, ‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि अभी एआईबीए ने आईएबीएफ के संविधान को मंजूरी नहीं दी है। आईएबीएफ का संविधान जो पूरी तरह से एआईबीए के कानूनी विभाग द्वारा संशोधित किया गया था, उसे सिर्फ एआईबीए में शामिल भारत के सदस्य किशन नरसी को 11 फरवरी 2013 को भेजा गया था। संविधान पर अभी काम जारी है और दोनों पक्षों के बीच अभी परामर्श होना है।’
विज्ञापन