फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   After marriage PV Sindhu again started preparing for India Open said- there is still a lot to achieve

PV Sindhu: शादी के बाद फिर इंडिया ओपन की तैयारियों में जुटीं पीवी सिंधू, बोलीं- अभी काफी कुछ हासिल करना है

Mon, 13 Jan 2025 09:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 13 Jan 2025 09:54 PM IST
सार

सिंधू ने वापसी के बाद इंडोनेशिया के अनुभवी कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा की देखरेख में अभ्यास शुरू कर दिया है। हैदराबाद की इस 29 साल की पूर्व विश्व चैंपियन ने पिछले दो साल में कई कोच के साथ काम किया है लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
After marriage PV Sindhu again started preparing for India Open said- there is still a lot to achieve
पीवी सिंधू-वेंकट दत्ता साई - फोटो : pvsindhu1-instagram

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने 23 दिसंबर, 2024 को वेंकट दत्ता साई के साथ शादी रचाई थी। उदयपुर में हुई इस हाईप्रोफाइल शादी में दोनों के परिवार और करीबी लोग ही उपस्थित रहे थे। शादी के बाद अब सिंधू एक बार फिर खेल की तरफ लौट आई हैं। वह 14-19 जनवरी के बीच शुरू होने जा रहे इंडिया ओपन 2025 टूर्नामेंट में खेलती नजर आएंगी। इस टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने कहा कि उनमें जीत की भूख बरकरार है, अभी काफी कुछ हासिल करना है।
विज्ञापन

सिंधू को मिला इस प्रतिष्ठित कोच का साथ
सिंधू ने वापसी के बाद इंडोनेशिया के अनुभवी कोच इरवानस्याह आदि प्रतामा की देखरेख में अभ्यास शुरू कर दिया है। हैदराबाद की इस 29 साल की पूर्व विश्व चैंपियन ने पिछले दो साल में कई कोच के साथ काम किया है लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसमें पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने से विफल रहना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने अपनी शादी के बाद मलेशिया ओपन से चूकने के बाद इंडिया ओपन सुपर 750 में वापसी करने वाली सिंधू ने कोच इरवानस्याह की देख-रेख में अभ्यास शुरू कर दिया। इंडोनेशिया के इस कोच को जोनाथन क्रिस्टी और एंथोनी गिंटिंग जैसे पुरुष एकल खिलाड़ियों के करियर को संवारने का श्रेय दिया जाता है।
विज्ञापन

सिंधू ने की तारीफ
सिंधू ने इंडिया ओपन की पूर्व संध्या पर कहा, मैं अभी  बेंगलुरु में कोच इरवानस्याह के देखरेख अभ्यास कर रही हूं। अभी डेढ़ सप्ताह ही हुए हैं। मूल रूप से वह महिला एकल कोच हैं और साथ ही वह कुछ युवा लड़कों को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं। मैं उनके साथ काम जारी रखना चाहती हूं। कोच और खिलाड़ी के बीच समझ काफी अहम होती है। इसमें समय लगेगा। हमें एक-दूसरे की सोच को समझने के लिए कुछ अभ्यास सत्रों की आवश्यकता होगी।

भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी ने आगे कहा, मैंने उनके बारे में बहुत कुछ सुना है और मुझे लगा कि वह मेरे लिए सही कोच है। जिस तरह से वह प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को लेकर जिस तरह से योजना बनाते हैं वह शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed