{"_id":"685549a2b242630e46027997","slug":"after-consecutive-defeats-indian-mens-and-womens-team-would-like-to-end-with-win-they-are-to-face-belgium-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey: लगातार हार के बाद जीत के साथ विदा लेना चाहेंगी भारतीय पुरुष और महिला टीमें, बेल्जियम से होना है सामना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Hockey: लगातार हार के बाद जीत के साथ विदा लेना चाहेंगी भारतीय पुरुष और महिला टीमें, बेल्जियम से होना है सामना
Fri, 20 Jun 2025 05:14 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 20 Jun 2025 05:14 PM IST
सार
इस साल की शुरुआत में भुवनेश्वर चरण में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष टीम काफी उम्मीदों के साथ यूरोप गई थी लेकिन अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। इन पराजयों के बाद टीम तीसरे से आठवें स्थान पर खिसक गई है जबकि कुल नौ टीमें ही तालिका में हैं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण में लगातार छह हार के बाद अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालिफाई करने का सपना टूट ही चुका है लिहाजा भारतीय हॉकी टीम अब बेल्जियम के खिलाफ बाकी दो मैचों में जीत दर्ज करके प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश में होगी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार और रविवार को दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम से आखिरी दो मैच खेलेगी।
अब तक एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाई भारतीय पुरुष टीम
इस साल की शुरुआत में भुवनेश्वर चरण में अच्छे प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष टीम काफी उम्मीदों के साथ यूरोप गई थी लेकिन अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। इन पराजयों के बाद टीम तीसरे से आठवें स्थान पर खिसक गई है जबकि कुल नौ टीमें ही तालिका में हैं। प्रो लीग के विजेता को अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। नीदरलैंड के खिलाफ भारत को 1-2 और 2-3 से पराजय मिली जबकि अर्जेंटीना ने उसे 3-2 और 2-1 से और आस्ट्रेलिया ने 3-2 और 3-2 से हराया।
इन गलतियों की मिली सजा
ऐसा नहीं है कि भारतीय टीम ने यूरोप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन आखिरी क्षणों में गोल गंवाने की आदत का उसे खामियाजा भुगतना पड़ा है। आखिरी मिनटों में भारतीय डिफेंस चरमराता नजर आया और अधिकांश विजयी गोल आखिर के 13 मिनट में दागे गए। डिफेंस में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कमान बखूबी संभाली लेकिन अमित रोहिदास और सुमित जैसे सीनियर खिलाड़ियों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी । फॉरवर्ड पंक्ति गोल करने के मौके भुना नहीं सकी। कोच क्रेग फुल्टोन पेनल्टी कॉर्नर तब्दीली दर से भी खुश नहीं होंगे।
विज्ञापन
महिला टीम को खेलने हैं बेल्जियम के खिलाफ मुकाबले
भारतीय महिला टीम को भी लंदन में लगातार चार मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है। उसे आस्ट्रेलिया ने 3-2 और 2-1 से जबकि अर्जेंटीना ने 4-1 और 2-0 से हराया। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हालांकि टीम ने तेज रफ्तार आक्रामक हॉकी खेली लेकिन पेनल्टी कॉर्नर कमजोर रहा। महिला टीम भी शनिवार और रविवार को बेल्जियम से खेलेगी तो उसकी नजरें यूरोप चरण में पहली जीत दर्ज करने पर लगी होंगी। भारतीय महिला टीम इस समय नौ टीमों में सातवें स्थान पर है। उसे बर्लिन में चीन के खिलाफ 28 और 29 जून को आखिरी दो मैच खेलने हैं।