{"_id":"66bc664e0322c6531f099b74","slug":"after-cm-maryam-nawaz-pm-shehbaz-sharif-also-announced-to-give-15-crores-to-arshad-nadeem-2024-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Arshad Nadeem: अरशद नदीम पर हुई नोटों की बारिश, सीएम के बाद पीएम ने भी किया इतने करोड़ की राशि देने का एलान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Arshad Nadeem: अरशद नदीम पर हुई नोटों की बारिश, सीएम के बाद पीएम ने भी किया इतने करोड़ की राशि देने का एलान
Wed, 14 Aug 2024 01:40 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:40 PM IST
सार
नदीम ने 40 वर्षों में पाकिस्तान का पहला ओलंपिक स्वर्ण जीता। इससे पहले पुरुष हॉकी टीम ने 1984 के लॉस एंजिलिस खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। पाकिस्तान का पिछला ओलंपिक पदक 1992 के बार्सीलोना खेलों में हॉकी का कांस्य पदक था।
विज्ञापन
पीएम शहबाज शरीफ के साथ अरशद नदीम
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीतने वाले पाकिस्तान के भाला फेंक एथलीट अरशद नदीम पर नोटों की बारिश हो रही है। मंगलवार को पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने स्टार एथलीट के घर पहुंचकर 10 करोड़ रुपये और नई कार सौंपी थी। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन्हें 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सीएम मरियम नवाज ने बीते दिन नदीम और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 10 करोड़ रुपये और कार की चाबियां भेट की। उन्होंने कहा, 'अरशद हर उस चीज का हकदार है जो उसे मिल रहा है क्योंकि वह देश के लिए बहुत खुशी और गौरव लेकर आया है।' वहीं, नदीम के कोच सलमान इकबाल बट को भी 50 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम शहबाज शरीफ के साथ अरशद नदीम
- फोटो : twitter
अब पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने उन्हें 15 करोड़ रुपये देने का एलान किया है। मंगलवार को पीएम ने नदीम और उनके परिवार को पीएम आवास में आमंत्रित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, "आपने 25 करोड़ पाकिस्तानियों की खुशी दोगुनी कर दी है क्योंकि हम कल अपना स्वतंत्रता दिवस भी मनाएंगे। आज हर पाकिस्तानी खुश है और पूरे देश का मनोबल आसमान छू रहा है।"
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नदीम ने 40 वर्षों में पाकिस्तान का पहला ओलंपिक स्वर्ण जीता। इससे पहले पुरुष हॉकी टीम ने 1984 के लॉस एंजिलिस खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। पाकिस्तान का पिछला ओलंपिक पदक 1992 के बार्सीलोना खेलों में हॉकी का कांस्य पदक था। उनके थ्रो ने आसानी से नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्डसन के 2008 में बनाए गए 90.57 मीटर के पिछले ओलंपिक रिकॉर्ड को पार कर लिया। यह टोक्यो खेलों के चैंपियन भारत के नीरज चोपड़ा के प्रयास से भी काफी आगे था जिन्होंने 89.45 मीटर का अपना सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।