फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   AFC Cup 2023 Mohun Bagan SG and Dhaka Abahani eye Group Stage berth

AFC Cup: मोहन बागान का एक साथ तीन टूर्नामेंट में खेलना बना मुश्किल, अबाहिनी के खिलाफ रहना होगा सावधान

Tue, 22 Aug 2023 09:13 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 22 Aug 2023 09:13 AM IST
सार

मोहन बागान की अबाहिनी के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती अपनी मारक क्षमता को बढ़ाने की होगी। बागान इस समय एक साथ तीन टूर्नामेंट एएफसी कप, डूरंड कप और कलकत्ता फुटबाल प्रीमियर डिवीजन में खेल रही है।

विज्ञापन
AFC Cup 2023 Mohun Bagan SG and Dhaka Abahani eye Group Stage berth
मोहन बागान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहन बागान सुपरजायंट्स मंगलवार को एएफसी कप में ढाका की टीम अबाहिनी लिमिटेड के सामने होगी। पिछले मुकाबले में बागान ने अबाहिनी को 3-1 से हराया था, लेकिन इस बार स्थितियां वैसी नहीं हैं। अबाहिनी की टीम शानदार प्रदर्शन करती आ रही है और बागान को उससे सावधान रहना होगा।
विज्ञापन


मोहन बागान की अबाहिनी के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती अपनी मारक क्षमता को बढ़ाने की होगी। बागान इस समय एक साथ तीन टूर्नामेंट एएफसी कप, डूरंड कप और कलकत्ता फुटबाल प्रीमियर डिवीजन में खेल रही है। टीम के स्पेनिश कोच जुआन फर्नांडो का कहना है कि उनका सिर्फ और सिर्फ ध्यान कल होने वाले मुकाबले पर है। इसके बाद वह डूरंड कप के बारे में सोचेंगे। वह इस मुकाबले को फाइनल की तरह लेंगे। 
विज्ञापन


मोहन बागान को हर में चाहिए जीत
दरअसल, इस मुकाबले में हारने पर बागान की एएफसी कप से छुट्टी हो जाएगी, जबकि जीतने पर उसे एएफसी कप के साउथ जोन ग्रुप में जगह मिलेगी। बागान ने इससे पहले एएफसी कप के प्लेऑफ में नेपाल की मछिंद्रा को 3-1 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिंग्स की फॉर्म बनी चिंता
बागान की टीम में ऑस्ट्रेलिया के लिए 2022 का विश्वकप खेलने वाले और ऑस्ट्रेलिया ए लीग के विजेता जेसन कमिंग्स खेल रहे हैं, लेकिन वह अब तक फॉर्म हासिल नहीं कर पाए हैं। हालांकि उन्होंने मछिंद्रा के खिलाफ एक गोल किया था, लेकिन बाकी मैचों में उनका करिश्मा नहीं दिखा है। बागान केलिए खुशखबरी अनवर अली का फार्म में होना है। उन्होंने मछिंद्रा के खिलाफ दो गोल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed