{"_id":"05fd9a5a-6a1e-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"accused-doctor-on-trial-in-spain-doping-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन में ‘आपरेशन पुएटरे’ डोपिंग सुनवाई शुरू","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
स्पेन में ‘आपरेशन पुएटरे’ डोपिंग सुनवाई शुरू
मैड्रिड/एजेंसी
Updated Tue, 29 Jan 2013 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्जनों साइकिलिस्टों को प्रलोभन में फंसाने वाले बड़े डोपिंग नेटवर्क का मुख्य षड्यंत्रकारी होने के आरोपी डॉक्टर और चार अन्य षड्यंत्रकारियों के खिलाफ स्पेन में सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के गवाहों में अल्बटरे कोंटाडोर भी शामिल हैं जिन्होंने 2007 और 2009 में टूर डि फ्रांस खिताब जीता।
विज्ञापन
उन्होंने अलग-अलग मामलों में दो साल के प्रतिबंध के बाद पिछले साल प्रतिस्पर्धी साइकिलिंग में वापसी की। कोंटाडोर ने इन मामलों में डोपिंग से इनकार किया था। मैड्रिड में शुरू हुई इस सुनवाई से हालांकि साइकिलिंग की विश्वसनीयता को अधिक फायदा नहीं मिलने वाला।
विज्ञापन
अमेरिकी साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग के इस इकरारनामे के बाद कि उन्हें अपने सात टूर डि फ्रांस खिताब के दौरान डोपिंग की साइकिलिंग की विश्वसनीयता को काफी धक्का लगा है। पुलिस ने 2006 में स्पेन में इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जब उसने खून की 200 थैलियां और शक्तिवर्धक तरीकों के अन्य साक्ष्य जुटाए। इस जांच को ‘आपरेशन पुएटरे’ नाम दिया गया था।
विज्ञापन