{"_id":"6a1c14170dee2972d205254e","slug":"abhay-singh-and-veer-chotrani-advanced-to-the-second-round-at-the-british-open-squash-match-results-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"British Open squash: अभय और चोटरानी ब्रिटिश ओपन स्क्वाश के अगले दौर में, रमित और अनाहत टूर्नामेंट से बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
British Open squash: अभय और चोटरानी ब्रिटिश ओपन स्क्वाश के अगले दौर में, रमित और अनाहत टूर्नामेंट से बाहर
Sun, 31 May 2026 04:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 31 May 2026 04:27 PM IST
सार
अभय सिंह और वीर चोटरानी ने ब्रिटिश ओपन स्क्वाश में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। वहीं, रमित टंडन और अनाहत सिंह को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अभय सिंह
- फोटो : IANS
विस्तार
भारत के अभय सिंह और वीर चोटरानी ब्रिटिश ओपन स्क्वाश प्रतियोगिता के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं, लेकिन रमित टंडन और अनाहत सिंह इस पीएसए डायमंड स्तर के टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने कोलंबिया के मैटियस नुडसेन को 11-8, 11-5, 11-4 से, जबकि विश्व में 44वें नंबर के खिलाड़ी चोटरानी ने पाकिस्तान के नूर जमां को 11-8, 12-14, 11-6, 11-7 से हराया। टंडन फ्रांसीसी खिलाड़ी ऑगस्टे डुसोर्ड के खिलाफ मैच के बीच से हट गए। उस समय यह भारतीय खिलाड़ी 14-12, 4-7 से पीछे चल रहा था। महिला वर्ग में विश्व की 21वें नंबर की खिलाड़ी अनाहत मिस्र की विश्व में 36वें नंबर की खिलाड़ी नार्डिन गारास से हार गईं। गारास ने यह मैच 11-8, 8-11, 11-8, 11-9 से जीता।