{"_id":"c31e780746c1e25a18ee1ce2712af03f","slug":"500-indian-athletes-failed-in-dope-test-in-last-5-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोपिंग ने किया भारत को शर्मसार, 500 एथलीट डोप में हुए फेल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
डोपिंग ने किया भारत को शर्मसार, 500 एथलीट डोप में हुए फेल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Dec 2013 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही सरकार एथलीटों को प्रतिबंधित दवाओं की सेवन से रोकने के लिए लाख उपाय कर ले लेकिन खिलाड़ी भी हैं कि इसका सेवन करने से खुद को नहीं रोक रहे। यही कारण है कि पिछले करीब पांच सालों में नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) द्वारा किए गए टेस्ट में लगभग 500 एथलीट विफल पाए गए हैं।
विज्ञापन
यह चौंकाने वाला आंकड़ा जनवरी 2009 से जुलाई 2013 के बीच का है जिसका खुलासा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में हुआ है। इसमें सबसे अधिक संख्या ट्रैक एंड फील्ड के एथलीटों की है जबकि दूसरे स्थान पर वेटलिफ्टर हैं।
विज्ञापन
नाडा ने आरटीआई के अपने जवाब में कहा, "नाडा जनवरी 2009 में अस्तित्व में आया। जहां तक डोप टेस्ट की बात है तो 500 खिलाड़ियों को जुलाई 2013 तक एंटी डोपिंग नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया जिसमें एंटी डोपिंग डिसिपिलिनरी पैनल (एडीडीपी) द्वारा 423 खिलाड़ियों को दंडित किया गया।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "नियम तोड़ने में सबसे आगे ट्रैक एंड फील्ड के एथलीट हैं। नाडा ने जनवरी 2009 से जुलाई 2013 तक कुल 14,684 एथलीटों के सैंपल लिए। पिछले तीन सालों में 9898 एथलीटों का डोप टेस्ट हुआ है। इनमें सबसे अधिक ट्रैक एंडी फील्ड के 113 एथलीट दोषी पाए गए जबकि 92 के साथ वेटलिफ्टर दूसरे स्थान पर हैं।"
इस साल अगस्त में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) ने भी खुलासा किया था कि रूस (44) के बाद भारत (43) में सर्वाधिक एथलीट डोप के कारण प्रतिबंधित किए गए हैं।