फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   233 athletes admitted to doping in three years, Commonwealth champion Hazarika was also among these players

Doping: तीन साल में 233 एथलीट्स ने डोपिंग की बात स्वीकार की, इन खिलाड़ियों में राष्ट्रमंडल चैंपियन हजारिका भी

Mon, 05 May 2025 08:24 AM IST
स्वप्निल शशांक हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 May 2025 08:24 AM IST
सार

इनमें 22 खिलाड़ी नाबालिग हैं। डोपिंग करने वाले सबसे ज्यादा 72 खिलाड़ी एथलेटिक्स से हैं। दूसरा स्थान वेटलिफ्टरों का है, जिनके 54 खिलाडि़यों ने डोपिंग करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
233 athletes admitted to doping in three years, Commonwealth champion Hazarika was also among these players
डोपिंग - फोटो : twitter

विस्तार

खेलों में शक्तिवर्धक दवाओं का प्रयोग तो आम है, पर इनके सेवन की स्वीकारोक्ति से खिलाड़ी इन्कार करते रहे हैं, लेकिन बीते तीन वर्षों में 233 खिलाडि़यों ने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के समक्ष फंसने के बाद डोपिंग करने की बात स्वीकार की है। इनमें कई नामी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


2023 में राष्ट्रमंडल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का स्वर्ण जीतने वाली और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनििधत्व करने वाली पॉपी हजारिका ने भी बीते माह डोपिंग करने की बात स्वीकारी है। यह संभव हुआ है, 2021 में लाए गए वाडा के नए नियम के तहत। अगर डोप पॉजिटिव खिलाड़ी यह स्वीकार कर लेता है कि उसने डोपिंग की है तो उसे कुल प्रतिबंध में से एक साल की छूट दी जाती है। इनमें से अधिकतर पर चार के बजाय तीन साल का प्रतिबंध लगा है।
विज्ञापन


तीन ने कई दवाओं का सेवन स्वीकारा
इनमें 22 खिलाड़ी नाबालिग हैं। डोपिंग करने वाले सबसे ज्यादा 72 खिलाड़ी एथलेटिक्स से हैं। दूसरा स्थान वेटलिफ्टरों का है, जिनके 54 खिलाडि़यों ने डोपिंग करना स्वीकार किया है। इनमें से तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगा है। इन्होंने एक नहीं बल्कि कई शक्तिवर्धक दवाओं का उपयोग किया था। तीन खिलाडि़यों ने एक से अधिक दवाओं के सेवन की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष 29 खिलाडि़यों ने मानी डोपिंग की बात
साल 2025 में 30 अप्रैल तक 29 खिलाड़ी डोपिंग करने की बात स्वीकार कर चुके हैं। इनमें एक नाबालिग वेटलिफ्टर भी शामिल है, जिन तीन खिलाडि़यों ने एक से अधिक  दवाओं के सेवन स्वीकार किया है, वे भी इस वर्ष के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed