{"_id":"8fa244e18808c8189854b8b0f8f97e42","slug":"how-harmful-meat-and-chicken-for-health-hindi-rj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट मछली खाते हैं, जानें यह कितना खतरनाक है","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
मीट मछली खाते हैं, जानें यह कितना खतरनाक है
ज्योतिर्मय/अमर उजाला
Updated Mon, 03 Nov 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
मानें या मानें मांसाहार नैतिक, आध्यात्मिक और मानवीय दृष्टि से तो नुकसान देह है ही, सेहत की दृष्टि से भी हानिकारक है। केलिफोर्निया के हृदयरोग विशेषज्ञ डा. डीन ओरनिश के अनुसार केवल शाकाहार अपना कर हृदय और कैंसर रोग को आसानी से ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
पढ़ें,शनि आ रहे वृश्चिक राशि में, आपकी राशि पर क्या असर डालेंगे?
विज्ञापन
औषध उपचार तो करने पडेंगे पर उनका असर सत्तर प्रतिशत तेजी से होगा। वह शाकाहार अपनाने के लिए कहते हैं। याद रहे डा.डीन पहले ऐसे चिकित्सा विज्ञानी हैं जो रोगियों को बिना चीर फाड़ किए ठीक करने में यकीन करते हैं। उन्होंने कई मरीजों की खानपान की आदतें बदल कर उन्हें ठीक किया है।
विज्ञापन
पढ़ें,साप्ताहिक राशिफलः 3 नवंबर से 9 नवंबर तक का हाल जानिए
ब्रिटेन में हुए एक ताजा अध्ययन के मुताबिक शाकाहारी लोगों में कैंसर और हृदय रोगों का जोखिम मांसाहारी लोगों की तुलना में 40 प्रतिशत और असमय मृत्यु का खतरा 20 प्रतिशत कम होता है। इस अध्ययन के मुताबिक मांसाहार के पक्ष में पर्यावरण, प्रकृति संतुलन और आसानी से पौष्टिक भोजन मिल जाने की जो दलीलें दी जाती हैं ,वे सब गलत साबित हुई हैं।