{"_id":"59db2d0e4f1c1b6f548b6839","slug":"diwali-2017-know-who-is-best-between-maa-lakshmi-or-laxmi-and-shani-dev-according-to-lord-vishnu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DIWALI 2017: लक्ष्मी जी और शनिदेव में अच्छा कौन? भगवान विष्णु का जवाब पढ़ें","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
DIWALI 2017: लक्ष्मी जी और शनिदेव में अच्छा कौन? भगवान विष्णु का जवाब पढ़ें
Thu, 19 Oct 2017 10:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Thu, 19 Oct 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक बार शनिदेव भगवान विष्णु के पास गए और उनका अभिवादन करके मां लक्ष्मी की ओर देखते हुए उन्होंने कि प्रभु हम दोनों आपको कैस लगते हैं? भगवान विष्णु कुछ समय के लिए मौन हो गए, क्योंकि पास में बैठी मां लक्ष्मी उनकी पत्नी थी और शनि देव एक अप्रिय ग्रह। अगर भगवान विष्णु इस वास्तविकता को बता देते तो शनि देव नाराज हो जाते। सोच में डूबे भगवान विष्णु के सामने शनिदेव ने वापस से सवाल दोहराया।
तब भगवान विष्णु ने कहा कि शनि देव आप लक्ष्मी जी के साथ उस सामने वाले वृक्ष तक जाओ और उसका स्पर्श कर प्रमाण स्वरूप एक पत्ता लेकर मेरे पास आए। दोनों ने तत्काल आदेश का पालन किया। मां लक्ष्मी भी जानना चाहती थी कि भगवान विष्णु उनके बारे में क्या भावना रखते हैं।
3 of 3
भगवान विष्णु दोनों को अपलक देखते रहे। कुछ समय बाद दोनों वृक्ष का स्पर्श कर प्रमाण स्वरूप एक एक पत्ता लेकर वापस आ गए। तब शनि उत्सुकता से उनका अपने प्रश्न का उत्तर पाने के लिए निहारने लगे। भगवान विष्णु बोले 'हे शनि तुम जाते हुए मुझे अच्छे लग रहे थे' और 'हे लक्ष्मी तुम आती हुई अच्छी लग रही थी'। भगवान विष्णु के इस उत्तर पर दोनों प्रसन्न हो गए। भगवान विष्णु के इस जवाब का तात्पर्य ये है कि शनि उतरता हुआ यानी जाता हुआ ही अच्छा और शुभ होता है। लक्ष्मी आती हुई अच्छी लगती है। धन की देवी का आना हर किसी को अच्छा लगता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।