फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   benefits of yoga for sleep

बिना सोए हुए भी तब आप तरोताजा महसूस करेंगे

Sat, 04 Jun 2016 12:31 PM IST
स्वामी गुरुशरण
स्वामी गुरुशरण Updated Sat, 04 Jun 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
benefits of yoga for sleep
सोना - फोटो : getty images

अगर आप बिल्कुल ठीक हैं और रोजाना तीन से चार घंटे रोज सोते हैं तो यह ठीक है। कुछ मायनों में यह एक उत्तम स्थिति है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी मानसिक परिस्थितियों के कारण ठीक से सो नहीं पाते। अपनी कोशिकीय वजहों अथवा जेनेटिक यानी वंशानुगत तकलीफों के कारण नहीं सो पाते। मगर ऐसे लोग बहुत थोड़े है। योग साधन करते समय नींद आश्चर्यजनक ढंग से कम हो जाती है। उस साधन के समय शीर्ष ग्रंथि से जो स्राव होता है, उसे आमतौर पर अमृत या सुधा कहते हैं। अगर यह स्राव बढ़ जाए और अमृत बहने लगे तो सबसे पहले नींद कम होती है। योग का एक आयाम भी होता है कि नींद को कैसे घटाया जाए, क्योंकि नींद का मायने जिंदगी से पलायन भी है।

विज्ञापन

तब सोने की जरुरत ही क्या है

benefits of yoga for sleep
सोना - फोटो : getty images

कोई भी व्यक्ति नींद का आनंद नहीं ले सकता। आप उस आराम का आनंद लेते हैं, जो नींद आपको देती।  किसी भी वजह से अगर आप किसी दिन सोते हैं या नहीं सोते हैं अथवा पर्याप्त नहीं सो पाते हैं, तो आप अगले दिन सुबह उठ कर देख सकते हैं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं।

अगर आप सुबह उठकर ठीक और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं, दिनभर सक्रिय रहते हैं तो नींद के बारे में भूल जाइए। अगर आप बिना नींद के भी काम कर रहे हैं और आप तरोताजा और सक्रिय हैं तो फिर कोई दिक्कत नहीं है? हालांकि यह स्थिति कम ही आती है, लेकिन आ जाती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed