ये तो सभी जानते हैं कि योग ना सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है बल्कि योगा करने से शरीर को मजबूती भी मिलती है। अगर आप सोच रहे हैं कि योगासे आपको सिर्फ यही फायदा पहुंचता है तो आपको इसके बारे में दोबारा सोचना चाहिए।
बॉलीवुड शादी के मुताबिक, बोस्टन यूनिवर्सिटी द्वारा कराए गए हालिया रिसर्च में पाया गया कि योग करने से ब्रेन का गाबा (gamma-aminobutyric acid) कैमिकल का स्तर बढ़ जाता है जिससे ब्रेन को नर्व एक्टिविटी रेगुलेट करने में आसानी होती है।
ये कैमिकल लोगों के मूड और एंजाइटी डिस्ऑर्डर के कारण कम होने लगता है। ऐसे में आपको दवाएं लेने से बेहतर योगा करना चाहिए जिससे तनाव भी दूर होगा और मूड भी अच्छा होगा।
जानिए, किन योगासनों को करने से मूड को बेहतर बनाया जा सकता है।
सेतुबंधासन
2 of 3
हेल्थ
- फोटो : getty images
इस आसन को करने से छाती, कंधे और फेफड़े खुल जाते हैं साथ ही सिरदर्द और दिल को आराम मिलता है।
सेतुबंधासन को कैसे करें
जमीन पर लेटकर दोनों घुटनों को मोड़ लीजिए। निंतबों को ऊपर उठा कर दोनों हाथों को जमीन पर सीधा रखिए। ध्यान रहे इस पोज में कंधे और सिर जमीन पर टिका रहे। कुछ देर इसी स्थिति में रहिए। फिर धीरे-धीरे वापिस सामान्य हो जाइए। इसके बाद दोबारा इस आसान को कीजिए।
बालासन
3 of 3
हेल्थ
- फोटो : getty images
इसे चाइल्ड पोज भी कहा जाता है। बालासन करने से तनाव और गर्मी को बदन के तापमान में बढ़ने से रोक सकते हैं। इस आसन को करने से बहुत अच्छी नींद आती है।
बालासन को कैसे करें
इस योग में आपको खड़े रहकर झुकना होता है। ऐसे झुकना होता है ताकि आप अपने हाथों से पैरों को छू पाएं। ऐसा करते हुए पीठ सीधी ही रहनी चाहिए।