फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   what is dharma guru maa anandmurti pravachan

खुद को धार्मिक व्यक्ति मानते हैं तो जरा इस सत्य को जान लीजिए

Fri, 23 Oct 2015 01:39 PM IST
गुरुमां आनंदमूर्ति /अध्यात्मिक गुरु
गुरुमां आनंदमूर्ति /अध्यात्मिक गुरु Updated Fri, 23 Oct 2015 01:39 PM IST
विज्ञापन
what is dharma guru maa anandmurti pravachan

बहुत से लोग धर्म को विश्वास का नाम भी दे देते हैं। पर धर्म विश्वास नहीं हो सकता क्योंकि विश्वास बदलते रहते हैं। विश्वास का संबंध मनुष्य की धरणाओं से होता है और धरणाओं का संबंध मान्यताओं से होता है। मान्यताएं जिस मन से निकलती हैं, वह भी बदलता रहता है। इसलिए जिन चीजों पर हम कभी विश्वास करते थे, ऐसी बहुत सी चीज़ों पर आज विश्वास नहीं करते।

विज्ञापन


जैसे एक समय तक विश्वास यह था कि पृथ्वी को एक बैल ने अपने एक सींग पर उठाया हुआ है और जब बैल थक कर पृथ्वी को एक सींग से दूसरे सींग पर ले आता है तो भूचाल आ जाता है। किसी समय यह भी विश्वास किया जाता था कि धरती चपटी है। आज कोई भी इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि पृथ्वी गोल है।
विज्ञापन


आस्था विश्वास तो बदलते रहते हैं पर सत्य हम उसी को कहते हैं जो अपरिवर्तनीय है। और इसी सत्य की खोज को ही धर्म कहते हैं।आस्था-अनास्था से ऊपर, विश्वास और अंधविश्वास से ऊपर, अपनी बुद्धि की क्षमताओं और सीमाओं को समझते हुए जब मनुष्य उस निजता की खोज करता है, तो उसे धर्म कहते हैं। धर्म एक खोज है। खोज वही करेगा जो असंतुष्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed