फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Vidur Niti in Hindi these 6 things are important for a happy life

Vidur Niti in Hindi: जिनके पास होती हैं ये 6 चीजें, भाग्यवान होते हैं ऐसे लोग

Wed, 02 Dec 2020 03:43 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 02 Dec 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi these 6 things are important for a happy life
विदुर नीति - फोटो : Social Media

Vidur Niti in Hindi: विदुर नीति में मनुष्यों के कल्याण के लिए कई बातें बताई गई हैं। महात्मा विदुर ने अपने अनुभव और ज्ञान से ऐसी कई नीतियां बताई हैं जिनका उपयोग महाभारत काल से ही चला आ रहा है। जो व्यक्ति विदुर नीति को अपने जीवन में अपनाता है तो वह सफलता की ऊंचाइयों को छूता है। आज हम आपको महात्मा विदुर की एक ऐसी नीति बता रहे हैं जिसमें उन्होंने किसी भी सुखी मनुष्य के लिए छह चीजों का महत्व बताया है। ये छह चीजें इस प्रकार हैं-  

विज्ञापन

आय के साधन

वर्तमान समय में व्यक्ति को अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए आय के साधन को जुटाना पड़ता है। जिस व्यक्ति के पास आय के साधन नहीं होते हैं, वास्तव में वह व्यक्ति दुर्भाग्यशाली होता है और उसे जीवन में तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। धनहीन व्यक्ति को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ता है। कई बार जब दूसरों के आगे हाथ फैलाने के बावजूद, उसकी जरूरतें पूरी नहीं होती हैं तो वह व्यक्ति भौतिक सुखों का आनंद नहीं ले पाता है। नतीजतन, उस व्यक्ति के पास जीवन में पछतावे के सिवा कुछ भी नहीं होता है। ऐसे में जिनके पास आय के साधन होते हैं, उन्हें खुद को भाग्यशाली मानना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मधुर वाणी 

विदुर नीति के अनुसार जो स्त्री-पुरुष मीठा बोलते हैं, उनके ऊपर मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि वाणी में मां सरस्वती का वास होता है। कहते हैं कि बुरे और कटु वचन बोलने वाले लोगों का स्वभाव भी उनकी भाषा की तरह बुरा बन जाता है। मधुर वाणी बोलने वाला मनुष्य अपनी जरूरत को किसी की तृष्णा में परिवर्तित कर सकता है। विदुर के अनुसार जो व्यक्ति मधुर वाणी का स्वामी होता है, भाग्य भी उसका साथ देता है।

विज्ञापन

निरोगी काया 

रोगों से मनुष्य का शरीर कमजोर पड़ जाता है। बीमार व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। जिसके कारण वह कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पाता। बार-बार बीमार होने से व्यक्ति के संचित धन का भी नुकसान होता है। अगर मनुष्य निरोगी है, तो वह बेहद भाग्यशाली है। जो व्यक्ति रोगों से मुक्त होता है, वह धरती के तमाम सुखों को भोग कर सकता है। 

ज्ञान

विश्व में मनुष्य के पास ज्ञान ही एक मात्र ऐसा धन है, जिसे कोई चोरी नहीं कर सकता है और चाह कर भी बांट नही सकता है। शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि ज्ञान ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत है। व्यक्ति का ज्ञान सदैव उसके लिए विपरीत समय में एक हथियार की भांति कार्य करता है और हमेशा व्यक्ति के साथ ही रहता है। वर्तमान समय में ज्ञान ही व्यक्ति के लिए आय का सबसे बड़ा साधन बन चुका है।

गुणवान स्त्री

कहते हैं कि एक सफल इंसान के पीछे एक स्त्री का हाथ होता है। एक गुणवान स्त्री किसी भी घर को स्वर्ग बना सकती है। अच्छे स्वभाव और अच्छे आचरण वाली स्त्री घर के पूरे माहौल को खुशनुमा बनाए रखती है। जिस कारण घर में सुख-समृद्धि और प्रेम कायम रहता है। जिस व्यक्ति के पास ऐसी धर्म पत्नी हो, वह व्यक्ति वास्तव में भाग्यशाली होता है। इन गुणों को धारण करने वाली स्त्री परिवार को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उसके इन्हीं गुणों के कारण परिवार में एकता कायम रहती है। अच्छे आचरण वाली स्त्री घर में लक्ष्मी के समान होती है और उसके यहां धन-ऐश्वर्य और प्रेम बना रहता है।

आज्ञाकारी संतान

हर दंपत्ति की कामना होती है कि उसकी संतान आज्ञाकारी और उसके कुल का नाम रोशन करने वाली हो। विदुर ने आज्ञाकारी संतान की तुलना उस सुगंधित पुष्प से की है, जो समस्त उपवन को अपनी खुशबू से महका देता है। वहीं अगर संतान आज्ञाकारी न हो तो समस्त कुल का नाश कर देती है। ऐसे में जिनकी संतान आज्ञाकारी होती है, वह वाकई सुखी और सौभाग्यशाली होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed