फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   travel inner self you can find god

बाहर नहीं अपने अंदर यात्रा कीजिए

Wed, 04 Sep 2013 01:29 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 04 Sep 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
travel inner self you can find god

ईसाई पंरपरा के महान पैगम्बर यहेजकेल नदी के किनारे पर खड़े हुए थे। वे ध्यान-अवस्था में चले गए। उस अवस्था में जब वह नदी के पानी में देख रहे थे तो उन्हें सात स्वर्गों और फरिश्तों के अलौकिक दृश्य दिखाई दिए। प्रभु की शान उनके आगे प्रकट हुई। यह अनुभव उन्हें पानी को निहारते हुए हुआ।

विज्ञापन


संदेश है कि प्रभु को हम अपनी आत्मा में देख सकते हैं। अनेक लोग सोचते हैं कि प्रभु वह सत्ता है जिसका अस्तित्व हमसे बाहर है। ध्यान स्थिति ऐसी ही है। यह आत्मा में देखने का अभ्यास है ताकि हम परमात्मा को पा सकें। अपनी आत्मा को जानने की प्रक्रिया है ताकि परमात्मा को जान सकें।
विज्ञापन


अपने भीतर ही परमात्मा को देखने के लिए अपने हृदय के दर्पण को साफ करना जरूरी है। हमें प्रभु को देखने के लिए  सिर्फ उन परतों के पार देखना होगा जो हमारे ऊपर इकट्ठी हो चुकी हैं। हम ध्यान-अभ्यास पर बैठकर अपनी पुरानी परतों को हटा सकते हैं। तब धीरे-धीरे दर्पण साफ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम वहाँ पर प्रभु की निर्मल ज्योति परावर्तित होती देख सकते हैं। हम पाएंगे कि प्रभु हर समय हमारे अंतर में है और इंतजार कर रहे हैं कि हम उस तक पहुंचें। जैसे कि दर्पण में दिखाई देते राजा में और वास्तव में दिखाई देते राजा में कोई अंतर नहीं था, ऐसे ही सार्वभौमिक प्रभु में और आत्मा में बसे प्रभु में कोई अंतर नहीं है।


हम सदाचारी जीवन, निःस्वार्थ सेवा और ध्यान-अभ्यास के द्वारा अपने हृदय को साफ कर सकते हैं। तब हम अपने हृदय के दर्पण में देख पाएंगे। वहां पर प्रभु को देख पाएंगे।

संत श्री राजिन्दर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed