फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   sudhanshu ji maharaj pravachan on tuff time

संकट और समस्या के समय क्या करें: सुधांशु जी महाराज

Mon, 12 Aug 2013 12:28 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
sudhanshu ji maharaj pravachan on tuff time

जब समय की धरा विपरीत होकर बहती है, उसे बुरा वक्त कहते हैं। उन संकट के क्षणों में अगर मनुष्य का विवेक और विश्वास दोनों खो जाए तो इंसान मुसीबतों की दलदली जमीन में धंसता चला जाता है। विवेक और विश्वास ऐसी मानवीय शक्ति हैं जिनके डगमगाने से मुश्किलें घटने के बजाए बढ़ती जाती हैं।

विज्ञापन


जैसे किसी के उपर परेशानियों का पहाड़ एकाएक टूट पड़ा हो, क्योंकि ऐसे लम्हों में अच्छा करने का प्रयास भी विफल हो जाता है, विचार शक्ति क्षीण हो जाती है, निर्णय लेने की क्षमता नहीं रहती, समझदार होते हुए भी आदमी नासमझ जैसा बर्ताव करने लगता है। सबकुछ जानकारी अपने पास होते हुए भी दूसरे अनजान लोगों से विचार विमर्श करता है। लेकिन ऐसे समय में उसकी हालत को देखकर कोई तरस नहीं खाता और उल्टा लोग उसकी मजाक उड़ाते हैं।
विज्ञापन


इसलिए अगर जीवन की राह में कभी ऐसे प्रतिकूल क्षणों का आगमन हो तो अपने विवेक को संभाल कर रखना और अपने विश्वास की डोर को कमजोर मत होने देना। क्योंकि मुसीबतों के भंवर जाल में विवेक और विश्वास ही पतवार का कार्य करते हैं। विवेक का अर्थ है होश-हवास में रहना, अपनी चैतन्यता को बनाए रखना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्तिष्क को शांत रखना, संयम और नियंत्रण को संजोए रखना और अपने गुरु तथा इष्टदेव के प्रति श्रद्घा भाव एवं विश्वास को कायम रखना। बुरे समय में अन्य बातों को भूलकर नेकी के महान कार्यों पर ज्यादा ध्यान टिकाना चाहिए। ऐसे समय में गुरु नाम जपते रहो, इष्ट देव की पूजा करते रहो, भगवान का ध्यान करते रहो, सेवा के कार्यों में संलग्न रहो, त्याग-तपस्या को अपनी दिनचर्या का अंग बना लीजिए।

महानपुरुषों के जीवन चरित्रों का स्वाध्याय करें, संभव हो तो तीर्थ यात्रा जरूर कीजिए लेकिन अपने उत्तरदायित्व, कर्तव्यपरायणता से कभी विमुख नहीं होना। कर्म के उपासक बने रहो, आपकी लगातार की यह साध्ना एक दिन रंग अवश्य लाएगी, आपका विवेक और गुरु चरणों के प्रति विश्वास के प्रभाव से बुरा समय भी अच्छे समय में बदल जाएगा।

पुण्यकर्म ही इंसान को मुसीबतों से बचाते हैं। किंतु मुसीबत में मन अधीर हो जाता है, रुदन करने लगता है, आंखों से गंगा-यमुना बहने लगती है। ऐसी स्थिति में भगवान की प्रार्थना हृदय से करो, अपने भाव-भावनाओं को पवित्रा बनाओ। अपनी बुद्घि द्वारा मन को समझाओ कि एक मनुष्य दूसरे मनुष्य का विश्वास तोड़ सकता है, परन्तु ईश्वर कभी किसी का विश्वास नहीं तोड़ता।

समय तो सदा एक सा नहीं रहता, परिवर्तन तो प्रकृति का नियम है, सवेरा होने से पूर्व अंधेरा घना हो जाता है। जब गर्मी सभी सीमाएं तोड़ देती है, तब मेघ वर्षा अवश्य करते हैं, मनुष्य जब चारों ओर से घिर जाता है, कोई उसका मददगार नहीं बनता, तब ईश्वर ही उसकी सहायता करते हैं। चीरहरण के समय द्रौपदी कुरु सभा में जब तक अपनी सहायता के लिए अपने पांच पतियों सहित उपस्थित महान योद्घाओं को पुकारती रही तब तक उसे कोई सहारा प्राप्त नहीं हुआ।

किंतु जैसे ही उसने भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान किया, उन्हें हृदय से पुकारा तो दुःशासन चीर खींचते-खींचते थककर जमीन पर गिर गया, लेकिन द्रौपदी की लाज पर कोई आंच नहीं आई। यहां विश्वास का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

साभारः विश्व जागृति मिशन

श्री सुंधाशु जी महाराज जीवन परिचय
सुधांशु जी महाराज का जन्म 2 मई 1955 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुआ। इन्होंने गायत्री मंत्र द्वारा अज्ञानता दूर करने की विधि को जाना। बाल्यावस्था में ही इन्होंने मंत्र और श्लोकों का अच्छा ज्ञान अर्जित कर लिया था। 24 मार्च 1991 को रामनवमी के दिन इन्होंने दिल्ली में विश्व जागृति मिशन की स्थापना की।

देश-विदेश में इसकी कुल 80 शाखाएं हैं। इस मिशन के द्वारा सुधांशु जी महाराज भारत ही नहीं विदेशों में भी अध्यात्म और जनकल्याण का संदेश प्रचारित कर रहे हैं। इनका मिशन निर्धनों और कमज़ोर व्यक्तियों की सहायता करता है।


दिल्ली स्थित इनके आनन्दधम आश्रम में अस्पताल मौजूद हैं जहां गरीब व्यक्तियों को मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जाती है। अन्य आश्रमों में भी बुजुर्गों एवं गरीबों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है। समय-समय पर विश्व जागृति मिशन के द्वारा सुधांशु जी महाराज देश-दुनिया में पीड़ित लोगों की सेवाओं में भी योगदान देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed