फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   sudhanshu ji maharaj pravachan on time management

पति पत्नी की लड़ाई का बड़ा कारण आप भी इंकार नहीं कर पाएंगे

Mon, 17 Feb 2014 01:53 PM IST
सुधांशु जी महाराज/अध्यात्मिक गुरु
सुधांशु जी महाराज/अध्यात्मिक गुरु Updated Mon, 17 Feb 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
sudhanshu ji maharaj pravachan on time management

कई बार देखने में आता हैं कि किसी-किसी की टेबल पर इतनी फाइलें रखी रहती हैं, व्यक्ति उलझा रहता है। टेंसन में रहता है, काम सिमट नहीं पाता और व्यक्ति खोया-खोया सा रहता है।

विज्ञापन


ऐसा व्यक्ति जब घर पर आता है और पत्नी पूछती है क्या बात है, बड़े थके हुए लग रहे हो? तो उसे गुस्सा आता है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को कोसना शुरु कर देते हैं जिससे क्लेश हो जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में वह व्यक्ति देर में सोता है, देर से उठता है। इसके बाद दफ्तर समय पर पहुंचने के लिए जल्दी-जल्दी भागता है। जल्दबाजी के चक्कर में रास्ते में किसी से टकरा जाए तो फिर सड़क पर अपनी बांह चढ़ाकर, गुनाह दूसरों पर डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए टाल-मटोल करना, आज के काम को कल पर छोड़ना, परेशानी का ही कारण बनता है यह समझना चाहिए। स्वयं को स्वयं ही समझाइए। किसी को कल्याण की राह दिखाने के लिए ऊपर से अवतार नहीं आएगा। अपने भाग्य विधता अपने आप बनिए, सोचिए, विचारिए और फिर चलिए जीवन की यात्रा पर, शुभ होगी।

अपने समय की कीमत समझिए, अपनी कीमत समझिए, अपने कर्म की कीमत समझिए, अपने धर्म की कीमत समझिए। क्योंकि कोई भी नासमझी में किया गया कार्य, उठाया गया कदम, लिया गया निर्णय गलत ही होता है। उसके परिणाम सुखद नहीं होते।

अपनी लापरवाही को, अपने आलस्य को और अपने जिद्द को, अहंकार को दूर करिए। इनसे इंसान कमजोर होता है, इसलिए शक्ति सम्पन्न बनने की कोशिश कीजिए। अपना बुद्घि बल, अपना शारीरिक बल, पारिवारिक बल बढ़ाइए, अपना धन बल, अपना जन बल बढ़ाइए, लगातार बढ़ाइए।


क्योंकि कमजोर को सब लोग दबाते हैं, सब लोग डराते हैं, सब लोग उसका मजाक उड़ाते हैं। जीवन में कमजोर बनकर नहीं जीना, कमजोर बनकर नहीं रहना, बहादुर बनकर, निडर बनकर कर्म करना है यह तय कर लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed