{"_id":"10dbdc300e852d572119f29d9dcf0e09","slug":"sudhanshu-ji-maharaj-pravachan-on-satisfaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिस्थितियां उसकी दास बन जाती हैं","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
परिस्थितियां उसकी दास बन जाती हैं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Mon, 29 Jul 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव जीवन आशाओं और आकांक्षाओं से सर्वदा भरपूर रहता है। किन्तु समस्त इच्छाएं किसी की भी पूर्ण नहीं होती। मनुष्य की जितनी इच्छाएं बढ़ती हैं उतनी उसकी व्याकुलता, बेचैनी और अशांति बढ़ती जाती है।
विज्ञापन
वैसे मानव मन के एक कोने में शान्ति की भी इच्छा रहती है, सुख की भी कामना रहती है, लेकिन शान्ति की इच्छा रखने से शान्ति नहीं मिलती, बल्कि इच्छाओं के शान्त होने से शान्ति मिलती है। सुख की कामना करने से सुख नहीं मिलता, उसके लिए उसी तरह का प्रयास करने से जीवन में सफलता मिलती है।
विज्ञापन
मनुष्य जितनी इच्छाओं के भंवर में भटकेगा उतनी ही उसकी व्याकुलता बढ़ती जाएगी। व्याकुलता से लोभ उत्पन्न हो जाएगा, लोभ से तृष्णा फलित होगी फिर इंसान छल-कपट की दुनिया में प्रवेश कर जाएगा और अन्त में वह सिर्फ अन्तहीन यात्रा का मुसाफिर बनकर ही रह जाएगा। जिसकी न कोई मंजिल होगी और न ही कोई उद्देश्य होगा। न ही उसका कोई लक्ष्य होगा और न ही उसकी कोई निश्चित दिशा होगी।
विज्ञापन
अन्तिम समय में उसे पता चलेगा कि मैंने अपना अनमोल जीवन कंकड़-पत्थर बटोरने में लगा दिया। मुझसे कहां कैसे और क्या-क्या गलतियां हुई हैं। इंसान उस समय रुदन करता है, अपनी किस्मत को कोसता है, अपना माथा पीटता है, कोई उससे उसकी आपबीती पूछे तो वह कुछ किसी को बताता नहीं, अगर कोई उसकी दुःख भरी कहानी सुनना चाहे तो किसी को वह सुनाता नहीं। उस समय उसके वक्त और हालात ऐसे हो जाते हैं कि वह न चाहते हुए भी दया का पात्र मात्र बनकर रह जाता है।
इसलिए समय रहते इंसान को चेतना चाहिए। जीवन में हर कोई कहीं न कहीं अभाव जरूर महसूस करता है। किंतु जो इंसान परमात्मा के प्रभाव को महसूस करता है, उसे हर वक्त अपने अंग-संग महसूस करता है, वह कभी किसी भी तरह की परिस्थितियों के दबाव में नहीं आता, बल्कि परिस्थितियां ही उसकी दास बनकर रह जाती हैं।
साभारः विश्व जागृति मिशन
श्री सुंधाशु जी महाराज जीवन परिचय
सुधांशु जी महाराज का जन्म 2 मई 1955 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में हुआ। इन्होंने गायत्री मंत्र द्वारा अज्ञानता दूर करने की विधि को जाना। बाल्यावस्था में ही इन्होंने मंत्र और श्लोकों का अच्छा ज्ञान अर्जित कर लिया था। 24 मार्च 1991 को रामनवमी के दिन इन्होंने दिल्ली में विश्व जागृति मिशन की स्थापना की।
देश-विदेश में इसकी कुल 80 शाखाएं हैं। इस मिशन के द्वारा सुधांशु जी महाराज भारत ही नहीं विदेशों में भी अध्यात्म और जनकल्याण का संदेश प्रचारित कर रहे हैं। इनका मिशन निर्धनों और कमज़ोर व्यक्तियों की सहायता करता है।
दिल्ली स्थित इनके आनन्दधम आश्रम में अस्पताल मौजूद हैं जहां गरीब व्यक्तियों को मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जाती है। अन्य आश्रमों में भी बुजुर्गों एवं गरीबों के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है। समय-समय पर विश्व जागृति मिशन के द्वारा सुधांशु जी महाराज देश-दुनिया में पीड़ित लोगों की सेवाओं में भी योगदान देते हैं।