फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   story that gave a big message while addressing misunderstandings

एक ऐसी कहानी जिसने गलतफहमी दूर करते हुए एक बड़ा संदेश दिया

Fri, 23 Feb 2018 10:03 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
story that gave a big message while addressing misunderstandings

प्रोफेसर सिमी की कहानी, जिन्होंने सुमन के बारे में प्रिया की गलतफहमी दूर करते हुए एक बड़ा संदेश दिया।

विज्ञापन


प्रोफेसर सिमी जैसे ही क्लास में घुसीं, उन्होंने देखा कि  सुमन और प्रिया आपस में लड़ रही हैं और बाकी सारे छात्र उन दोनों को देख रहे हैं। प्रोफेसर को देखकर सभी अपनी-अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। प्रोफेसर ने पूछा, क्या बात है? लड़ाई क्यों हो रही थी? सुमन और प्रिया चुपचाप बैठी रहीं, लेकिन क्लास के दूसरे छात्रों ने बताया कि यह लड़ाई काफी दिनों से चली आ रही है। प्रोफेसर प्रिया की तरफ पलटीं और उससे पूछा, प्रिया, तुम बताओ मुझे कि क्या बात है।

प्रिया बोली, मैम, सुमन मेरी सबसे अच्छी दोस्त हुआ करती थी। हम दोनों कॉलेज के ऐनुअल फेस्ट की तैयारी में लगे थे। आप तो जानती हीं हैं, ऐनुअल फेस्ट में शाहरुख खान आने वाले थे, और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं उनके लिए एक छोटी-सी फिल्म तैयार कर रही हूं, जो मैं उनको दिखाना चाहती थी। पर ऐन वक्त पर सुमन ने स्टेज से प्रोजेक्टर ही हटा दिया। मेरी दोस्तों ने बताया कि उसने यह सिर्फ इसलिए किया, ताकि मैं शाहरुख खान को फिल्म न दिखा पाऊं। प्रोफेसर बोलीं, पर क्या तुमने कभी सुमन से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया? प्रिया बोली, जी नहीं मैम।
विज्ञापन


मुझे अपने दोस्तों पर विश्वास था और फिर सुमन को प्रोजेक्टर स्टेज से हटाते मैंने खुद देखा था। प्रोफेसर ने सुमन को खड़े होने को कहा और उससे इस बात की सफाई मांगी। सुमन बोली, मैम, प्रिया अपनी फिल्म शाहरुख खान को दिखा पाए, इसकी सबसे अधिक कोशिश मैंने ही की। प्रोजेक्टर सुबह से ऑन था, इसलिए उसमें गड़बड़ी होने लगी थी। दूसरा कोई प्रोजेक्टर उपलब्ध नहीं था, इसलिए मैंने घर से अपना प्रोजेक्टर मंगाकर लगवाया था। पर जब मैं नया प्रोजेक्टर लगाकर पुराना प्रोजेक्टर ले जा रही थी, तभी प्रिया ने मुझे देख लिया। मैं उसे बताती रही, पर उसने मेरी एक न सुनी, क्योंकि किसी ने पहले ही उसके कान भर दिए थे। प्रोफेसर ने प्रिया से कहा, गलती तुम्हारी है। तुम इस बारे में खुद सुमन से भी पूछ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक चीजों को अच्छी तरह से जान न लें, किसी नतीजे पर न पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed