फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   story of king, whom his master told, should allow the son to learn from his own experiences.

संतान को अपनी अपेक्षाओं के बंधन से मुक्त करना जरूरी है

Thu, 08 Mar 2018 04:45 AM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
story of king, whom his master told, should allow the son to learn from his own experiences.

राजा की कहानी, जिसे उसके गुरु ने बताया कि बेटे को उसके अपने अनुभवों से खुद सीखने देना चाहिए।

विज्ञापन


एक राजा था, जिसका नाम रतन सिंह था। वह लोगों को मुसीबतों से बचाने की कोशिश करता था। इस कारण प्रजा उसकी बहुत इज्जत करती थी। राज्य के लोग मिल-जुलकर रहते थे। कुछ साल बाद रतन सिंह को एक बेटा हुआ। रतन सिंह बहुत खुश हुआ। पूरे राज्य में खुशी का माहौल छा गया। रतन सिंह ने अपने बेटे को बहुत लाड़-प्यार से पाल-पोसकर बड़ा किया।

उसे अपने बेटे पर गर्व था, क्योंकि वह उसका इकलौता बेटा था। लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ा होने लगा, राज्य का माहौल बदलने लगा। रतन सिंह हमेशा चाहता था कि उसका बेटा उसकी तरह बने। उसका बेटा हालांकि बहुत समझदार था, पर रतन सिंह को उसके भविष्य की चिंता लगी रहती थी। वह बार-बार उसे अपने अनुभव बताता रहता। लेकिन उसका बेटा वही करता, जो उसका दिल चाहता। रतन सिंह हमेशा अपने बेटे को बुरे लोगों और बुरे अनुभवों से बचाने की कोशिश करता।
विज्ञापन


लेकिन उसका बेटा अक्सर अपने पिता के विपरीत रास्तों पर चलता। इस कारण राजा क्रोधित रहने लगा। रतन सिंह का गुस्सा धीरे-धीरे पूरे राज्य को दिखाई देने लगा। वह किसी पर भी भड़क जाता। कई बार तो वह भरी सभा में अपने बेटे को छोटी-छोटी बातों पर खूब फटकारता। एक तरफ रतन सिंह का डर लोगों में फैल रहा था, दूसरी तरफ उसके बेटे के प्रति लोगों में प्यार और इज्जत बढ़ती जा रही थी। लोगों में अपने प्रति डर देख कर रतन सिंह और भी ज्यादा चिंतित रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही दिनों में रतन सिंह एकदम अकेला महसूस करने लगा। अंत में वह अपने गुरु के पास गया और उन्हें उसने अपनी सारी व्यथा बताई। गुरु बोले, तुम अपने बेटे को बहुत चाहते हो। लेकिन तुम चाहकर भी उसे उसके अनुभवों से नहीं बचा सकते। तुम्हारे अनुभव उसके लिए प्रेरणा तो हो सकते हैं, लेकिन सबक नहीं। जिस दिन तुम उसके प्रति अपनी अपेक्षाएं खत्म कर दोगे, उस दिन तुम खुद को और उसको इस स्थिति से आजाद कर पाओगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed