फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   sri sri ravishankar 57th birthday

श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर आशीर्वाद देने आये 1000 देवता

Thu, 16 May 2013 11:05 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 16 May 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
sri sri ravishankar 57th birthday

gram devtaश्री श्री रविशंकर का 57वां जन्मदिवस 13 मई को कर्नाटक के आर्ट ऑफ लिविंग केन्द्र में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। दो दिनों तक चलने वाले जन्मोत्सव को कर्नाटक वैभव उत्सव का नाम दिया गया। जन्मदिन से एक दिन पहले ग्राम देवता उत्सव मनाया गया जिसमें कर्नाटक के विभिन्न गांवों एवं कस्बों के देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया था।

विज्ञापन


श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए 1000 देवी देवता पधारे। जिनका श्री श्री रविशंकर ने विधिवत पूजन किया। इस अवसर पर भारतीय सांस्कृतिक वैभव, ज्ञान और कला को मंच भी प्रदान किया गया। 1000 देवी देवताओं के साथ श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भारत के विभिन्न प्रांतों एवं विदेशों से भी इनके अनुयायी मौजूद थे।
विज्ञापन


gram devtaग्राम देवता उत्सव के अवसर पर श्री श्री रविशंकर ने कहा कि संस्कृत में एक शब्द है की निलिम्प परिषद् जैसे-विधान परिषद् है। वैसे ही देवताओ का भी एक परिषद् है। हर गांव में ग्राम देवता होते हैं जिसे- क्षेत्रपाल कहते है। यह एक क्षेत्र के अधिकारी पालन करने वाला, पालनहार होते हैं। ग्राम देवता का यह कार्य होता है कि गांव में रहने वाले सभी सुखी और समृद्घ हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के सभी लोग इनको मानते हैं। इनकी आराधना करते है। जाति, मतभेद सब छोड़कर हम दैवी शक्ति के आधीन हैं। गांव के लोग जब यह देख लेते हैं कि हम सभी भगवान के अधीन हैं तो वह दास भाव से काम करता है न कि मालिक होकर। यह बात याद दिलाने के लिए यह उत्सव माना रहे हैं।


जन्मदिन के दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें श्री श्री रविशंकर ने समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पांच लोगों को सम्मानित किया। इसमें वैदिक साहित्य में योगदान के लिए श्री सुधाकर चतुर्वेदी को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed