फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   small things also big effects in our life

सीख: छोटी-छोटी बातें भी बहुत बड़ा असर छोड़ जाती हैं

Fri, 27 Apr 2018 09:30 AM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Apr 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
small things also big effects in our life

महक अपने कॉलेज की तरफ से एक गरीब बस्ती में घूमने गई थी। वह और उसके दोस्त बस्ती की तंग गलियों में रहने वालों के जीवन का सर्वेक्षण कर रहे थे। उस बस्ती के कुछ लोग सबके लिए अपने दिल और घर के दरवाजे खुले रखते थे। लेकिन कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने खुद को बाहर की दुनिया से एकदम बंद कर रखा था। जब बस्ती के दूसरे लोगों को मदद मिलती और उनको नहीं मिलती, तो वे नाराज होकर सभी को कोसने लगते थे। उस बस्ती में महक की मुलाकात एक ऐसे ही शख्स से हुई। हुआ यों कि महक एक गली से गुजर रही थी कि उसका पैर फिसला और वह पूरी तरह कीचड़ में सराबोर हो गई।

विज्ञापन


वहीं सामने एक घर था। महक ने जब कीचड़ साफ करने के लिए उस घर का दरवाजा खटखटाया, तो दरवाजा खोलने वाले व्यक्ति ने महक को देखकर कहा, तुम चाहती हो कि मैं पहले तुम्हारा कीचड़ साफ करवाऊं, और फिर तुम दूसरे लोगों के पास जाकर उनकी मदद करो। महक समझ गई कि उस शख्स को क्या दिक्कत है। वह चुपचाप वहां से चली गई, दूसरे किसी के घर में कीचड़ साफ कर वापस उस शख्स के घर के सामने पहुंच गई, जहां उसका पैर फिसला था। उसने देखा कि वह जगह काफी फिसलन वाली और अंधेरी है और रोज आते-जाते कई लोग वहां फिसल जाते हैं। 
विज्ञापन


महक ने वहां रोशनी की व्यवस्था की और बोर्ड लगवा दिया, जिसमें लिखा था कि यहां संभल कर चलें। मुझे जिसने फिसलने से बचाया, वह सामने के घर में रहता है। अगर आप भी फिसलने से बचे हों, तो सामने के घर में धन्यवाद जरूर कहें। बस फिर क्या था, रोज उधर से गुजरने वाले लोग उस शख्स का धन्यवाद करने लगे वह शख्स रातों-रात बस्ती में मशहूर हो गया और लोग उसे बहुत इज्जत देने लगे। अब उस व्यक्ति को यह अच्छे से समझ में आ गया कि एक-दूसरे की मदद करने से जिंदगी कितनी खूबसूरत बन जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed