फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   sacrifice taste to get god

भगवान को पाने के लिए स्वाद का त्याग जरूरी

Fri, 14 Dec 2012 11:19 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 14 Dec 2012 11:19 AM IST
विज्ञापन
sacrifice taste to get god
भोजन में आपकी रूचि है तो हो
विज्ञापन
सकता है कि आप इस बात से दुःखी हों लेकिन परेशान नहीं हों आप जो चाहें भोजन करें। लेकिन यह याद रखें कि जीभ के वश में नहीं होना है। जब अच्छा भोजन मिले तो उसे भी प्रसाद मानकर स्वीकार कर लें और कभी कहीं आपकी रूचि का भोजन न मिले तो इसे भी प्रसाद मानकर ही स्वीकार करें। समझें आज प्रभु की यही इच्छा है। लेकिन इसका तात्पर्य यह नहीं कि आप बासी और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला भोजन करें। ऐसे भोजन को तो गीता में भी अच्छा नहीं कहा गया है।

भोजन पसंद नहीं आने पर थाली फेंक देना, खाना बनाने वाले को बुरा भला कहना यह खाने का अपमान है साथ ही यह प्रभु के प्रसाद का भी अपमान है। अगर आप इस प्रकार की हरकत करते हैं तो भोजन बनाने वाले के मन को भी आहत पहुंचाते हैं इस तरह जाने-अनजाने एक साथ कई पाप अर्जित कर लेते हैं। इसलिए ऐसी आदत आपमें है तो उसे आज ही छोड़ने की कोशिश करें।

डॉ. हरिवंशराय बच्चन के नाना का नाम था मुंशी ईश्वरी प्रसाद। मुंशी जी इलाहाबाद न्यायालय में कार्य करते थे। न्यायालय के काम से इन्हें जब भी बाहर कहीं जाना होता था तो अपने साथ भोजन बनाने के लिए माताभीख को साथ ले जाते थे। एक बार की बात है मुंशी ईश्वरी प्रसाद कहीं बाहर गये तो साथ में माताभीख भी ले गये।

माता भीख ने पूरी और लौकी की सब्जी बनायी और मुंशी जी के सामने परोस कर रख दिया। मुंशी जी ने भगवान को भोग लगाकर भोजन ग्रहण कर लिया। जब माताभीख ने स्वयं भोजन किया तो उसे लौकी की सब्जी कड़वी लगी। उसने मुंह में रखा कौर बाहर फेंक दिया और दौड़कर मुंशी जी के पास गया और कहने लगा कि 'हुजूर माफ कीजिए, सब्जी कड़वी थी फिर भी आपने खा ली।'

मुंशी जी ने माताभीख से कहा कि 'लौकी अंदर से कड़वी थी वह तुम्हें कैसे पता चलता। इसलिए तुम्हारी कोई गलती नहीं है।' मैंने सब्जी का भोग भगवान को लगा दिया था और जब भगवान ने उसे ग्रहण कर लिया तो प्रसाद का त्याग कैसे कर सकता था।

स्वाद के त्याग के एक अन्य अर्थ यह है कि जब तब आप खाने की सोच में न रहें। जिस समय आप जो कम कर रहे हैं उसी पर मन लगाइये। भोजन का विचार करेंगे तो काम बिगड़ सकता है। इस संदर्भ में एक कथा है, एक साधु थे, एक दिन किसी ने उन्हें मालपुआ भेंट किया। साधु उस समय पूजा कर रहे थे अतः अपने शिष्य को मालपुआ कुटिया में रख देने के लिए कहा। साधु का मन पूजा में नहीं लग रहा था, मालपुए की खुश्बू उन्हें बार-बार अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।

साधु ने अपने मन को समझाने का बहुत प्रयत्न किया लेकिन मन फिर भी उन्हें मालपुए की ओर ले जा रहा था। साधु पूजा छोड़कर उठे और मालपुए को कुटिया से बाहर फेंक दिया। इसके बाद ध्यान लगाकर पूजा संपन्न किया। शिष्यों ने पूछा कि आपने मालपुआ क्यों फेंक दिया तो साधु ने समझाया जो आपको अपने लक्ष्य से भटकाए उसका त्याग करना ही उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed