फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Removing the drawbacks of others person is a sign of Nobility

एक कहानी जो देती है जीवन में ऊंचा उठने का संदेश...

Mon, 26 Feb 2018 01:56 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
Removing the drawbacks of others person is a sign of Nobility
story

आर्यन के पिता की कहानी, जिसने आर्यन को ऐसा संदेश दिया, जिससे वह जीवन में ऊंचा उठ पाया।

विज्ञापन


आर्यन ऑफिस के कर्मचारियों से कह रहा था, आज मैं आपको अपनी जिंदगी का एक अनुभव सुनाता हूं। मेरा बचपन बहुत साधारण रहा। मां दूसरों के घरों में साफ-सफाई करती थीं और पिता दिहाड़ी मजदूर थे। हालांकि मेरी पढ़ाई में उन्होंने कभी कोई कमी नहीं आने दी, लेकिन रात के खाने में अक्सर हम लोग रोटी सेंककर नमक के साथ खाते थे।

कभी-कभी रोटी के साथ मक्खन या जैम भी मिल जाया करता था। सब आर्यन की बात सुनकर हंसने लगे। आर्यन आगे बोला, एक दिन रोटी सेंकते वक्त जल गई थी। मैं बैठा देख रहा था कि अब कौन इसे खाता है, क्योंकि रोटी काली हो गई थी और उसे देखकर ही खाने का मन नहीं हो रहा था। लेकिन पिता जी पर इसका कोई नहीं पड़ा। उन्होंने रोटी उठाई, उस पर थोड़ा-सा जैम लगाया और मजे से स्वाद लेकर खाने लगे। मां ने यह देखकर कहा, यह थोड़ी जल गई है।
विज्ञापन


पिता जी बोले, मुझे जली हुई रोटी पसंद है। स्वाद है इसमें। जब मां वहां से चली गईं, तो मैंने पिता जी से पूछा, क्या आपको सच में जली हुई रोटी अच्छी लगती है? इस पर पिता जी बोले, तुम्हारी मां दिन भर बहुत मेहनत करती है। आज वह बहुत थकी हुई भी लग रही है। और फिर एक दिन जली हुई रोटी खा लेने से मैं छोटा तो नहीं हो जाऊंगा। लेकिन तुम्हारी मां शांति से सो पाएंगी। फिर वह कहने लगे कि हममें से हर किसी में कुछ न कुछ कमी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी गलती करते हैं। लेकिन हम उन गलतियों को उभारने के बजाय सुधारने का काम करें, एक दूसरे की ताकत बनें, तो एक बेहतर कल का निर्माण कर सकते हैं। पिता जी की वह बात मेरे जेहन में बैठ गई और मैं आज तक उसे अपने जीवन में आजमाता हूं। उस गरीबी से निकलकर आज मैं इस कंपनी का सीईओ हूं, तो इसलिए कि मैं अपने साथ के लोगों की गलतियां नहीं निकालता, बल्कि उनके हुनर को तराशने और प्रोत्साहित करने के मौके ढूंढता हूं। इसीलिए मेरी कंपनी आज देश की सफलतम कंपनियों में से है।

सीख- दूसरों की कमियां न निकालना बड़प्पन की निशानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed