{"_id":"a7330c0b03dfdfbc898aad7a64b303ea","slug":"relief-from-depression-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब उदास या निराश हों, घर से निकल कर करें यह काम","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
जब उदास या निराश हों, घर से निकल कर करें यह काम
अध्यात्मिक गुरू/ श्री श्री रविशंकर
Updated Tue, 24 Dec 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
उदासी का सबसे बड़ा और प्रभावी उपचार सेवा है। जिस दिन भी आप निराशाजनक और मंद महसूस कर रहे हों, अपने घर से निकलें और लोगों से पूछें, “मैं आपके लिये क्या कर सकता हूं?”
विज्ञापन
जो आप सेवा करेंगे उससे आपका जीवन के प्रति दृष्टिकोण बदलेगा और आपके भीतर एक आनंद की लहर आएगी क्योंकि आपने किसी के जीवन में मुस्कराहट लाएंगे। जब आप प्रश्न करते है, “मैं ही क्यों?” या “मेरे बारे में क्या?” इससे आपको उदासी और निराशा मिलेगी।
विज्ञापन
पढ़ें, 2014 का राशिफल विस्तार से
इसके आलावा कुछ श्वास अभ्यास जैसे सुदर्शन क्रिया करें और प्रतिदिन कुछ मिनटों के लिये मौन धारण करें। इससे आपके मन और शरीर को ऊर्जा मिलेगी और शक्ति में वृद्धि होगी। दो किस्म के आनंद होते हैं। पहला आनंद पाने का होता है।
विज्ञापन
जैसे एक बालक कहता है, “यदि मुझे कुछ मिलेगा, तो मैं खुश हो जाऊंगा। आप अधिकांश समय इसी में फंसे रहते हैं और इससे परे नहीं जाना चाहते। वास्तविक आनंद भीतर से आता है और वह सिर्फ बांटने में है।