फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   osho world celebrating laughter day without laugh

नये साल के समारोह में ओशो वर्ल्ड में नहीं गूंजेंगे ठहाके

Thu, 03 Jan 2013 11:26 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 03 Jan 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
osho world celebrating laughter day without laugh

ओशो ने धर्म और संन्यास को एक नया रूप दिया और इसे जीवंत बनाया। इन्होंने ईश्वर को पाने के लिए संसार से भागने की बजाय संसार से प्रेम करना सिखाया। ओशो का मानना है कि हंसी भी एक प्रकार से ध्यान का स्वरूप है इसलिए जीवन को हंसते-हंसते बीताना चाहिए। ओशो कहते हैं ‘जब तुम वास्तव में हंसते हो तो, उन थोड़े से क्षणों के लिए तुम एक गहन ध्यानपूर्ण अवस्था में होते हो। यदि तुम हंसी से आविष्ट और आच्छादित हो जाओ तो सोच-विचार रुक जाता है और निर्विचार की दशा के लिए हंसना एक सुंदर भूमिका बन जाती है।’’

विज्ञापन


इसी सुंदर भूमिका और ध्यान की अवस्था के लिए, ओशो वर्ल्ड पिछले बारह वर्षों से नव वर्ष की शुरूआत हंसी और ठहाकों से करता आ रहा है। ओशो के अनुयायी और इनके सिद्धांतों को मानने वाले नई दिल्ली स्थिति ओशो वर्ल्ड गैलेरिया में आकर हास्य दिवस पर हास्य कवियों के साथ मिलकर नव वर्ष का जश्न मनाते हैं।
विज्ञापन


अपनी परंपराओं के अनुसार ओशो वर्ल्ड इस वर्ष भी नव वर्ष का स्वागत हास्य दिवस के रूप में करेगा। लेकिन 16 दिसम्बर को दिल्ली में हुए दुष्कर्म पर ओशो वर्ल्ड दुःखी है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ओशो वर्ल्ड इस वर्ष हस्य दिवस के दिन को सामन्य रूप से मनायेगा। इस वर्ष हास्य कवियों को इस समारोह में नहीं बुलाया गया है। ओशो वर्ल्ड में इस साल नववर्ष का स्वागत ध्यान और योग से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed