फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   osho vani on ego

अहंकार के कारण नहीं सुलझ पाती हैं आपकी उलझनें: ओशो

Thu, 01 Aug 2013 04:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Aug 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
osho vani on ego

अहंकार सलाह लेने से डरता है। अहंकार अपनी उलझन खुद ही सुलझा लेना चाहता है। यह भी स्वीकार करने में कि मैं उलझा हूं, अहंकार को चोट लगती है। अहंकार गुरु के पास इसीलिए नहीं जा सकता है। और मजा यह है कि तुम्हारी सारी उलझन अहंकार से पैदा होती है और तुम उसी से सुलझाने की कोशिश करते हो। सुलझाने में और उलझ जाते हो। उलझोगे ही, क्योंकि अहंकार उलझाने का सूत्र है, सुलझाने का नहीं।

विज्ञापन


तुम्हारे जीवन की जैसी दशा है, जैसी विकृति है, जैसी रुग्ण अराजकता है, जिसके कारण पैदा हुई उस बीमारी को ही तुम औषधि बना रहे हो। औषधि तुम्हें और मारे डालती है। बीमारी से शायद तुम बच भी जाते, लेकिन औषधि से बचने का कोई उपाय नहीं। और जिसने बीमारी को ही औषधि समझ रखा हो, उसकी उलझन का तो कोई अन्त हुआ है और न कभी होगा।
विज्ञापन


एक बात सबसे पहले समझ लेनी जरूरी है- अपने भीतर सदा खोजना, किसके कारण उलझन है और तब कुछ विपरीत की तरफ जाना, वहां से सुलझाव आ सकेगा। अहंकार उलझन है, समर्पण सुलझाव होगा। अहंकार ने रोग निर्मित किया है; समर्पण से मिटेगा। इसलिए तो समस्त शास्त्रों ने, समस्त परंपराओं ने समर्पण की महिमा गायी है। समर्पण का अर्थ है 'मैं नहीं सुलझा पाता हूं अपने को, और उलझाए चला जाता हूं' तो अब मैं अपने को छोड़ता हूं और अपने से बाहर, अपने से विपरीत से सलाह मांगता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु के पास जाना अहंकार को छोड़े बिना नहीं हो सकता। और तुम अगर गुरु के पास भी जाते हो तो भी अहंकार से ही पूछ के जाते हो। जब वह कह देता है, हां ठीक, तभी तुम्हारी गाड़ी आगे बढ़ती है। तब तो तुम्हारा अहंकार तुम्हारे गुरु से भी बड़ा हो गया; तुम्हारे अहंकार की स्वीकृति से ही गुरु निर्मित हुआ। ऐसे गुरु से भी बहुत सहारा न मिलेगा।


अहंकार के कारण ही सारी दुनिया में हमने विशेषज्ञ पैदा किये। वे ऐसे गुरु हैं जिनके चरणों में तुम्हें समर्पण नहीं करना पड़ता; ज्यादा से ज्यादा फीस चुका दी, उसमें कुछ हर्जा नहीं है। तुम विशेषज्ञ के पास जाते हो, क्योंकि विशेषज्ञ तुम्हारा नौकर हो जाता है। वहां तुम्हें समर्पण नहीं करना पड़ता। बिना समर्पण किए विशेषज्ञ तुम्हारे उलझाव को सुलझाने की कोशिश करता है। विशेषज्ञ दुनिया में बढ़ते जाते हैं, लेकिन उलझन का अंत नहीं होता है।


साभार: ओशो वर्ल्ड फाउंडेशन, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed