फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   osho pravachan on world changing environment

इस तरह बदल रही है दुनिया की तस्वीर

Wed, 06 Nov 2013 12:53 PM IST
अध्यात्मिक गुरू / ओशो
अध्यात्मिक गुरू / ओशो Updated Wed, 06 Nov 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
osho pravachan on world changing environment

मनुष्य-जाति का इतिहास, मनुष्य की चेतना सीधी रेखा में यात्रा नहीं करती। जबकि पश्चिम में ऐसी ही धारणा है कि एक सीधी रेखा में मनुष्य विकास कर रहा है। डार्विन, मार्क्स और अन्यों की भी वैसी ही धारणा है। लेकिन उस धारणा में बहुत बल नहीं है। पूरब की धारणा है कि जीवन का विकास रेखा-बद्ध नहीं है, वर्तुलाकार है, सरक्युलर है।

विज्ञापन


हम किसी सीधी रेखा में आगे नहीं बढ़ रहे हैं, हम एक वर्तुल में घूम रहे हैं। और यह बात ज्यादा उचित भी मालूम पड़ती है। बच्चा पैदा होता है। जन्म से एक रेखा शुरू होती है और बुढ़ापे में आकार वहीं मृत्यु घटित होती है, जहां जन्म हुआ था, वर्तुल पूरा हो गया।
विज्ञापन


हम बच्चे से बूढ़ापे तक के विकास में सीधा विकास नहीं देखते,एक ऊंचाई आती है, फिर उतार शुरु होता है। मौसम बदलते हैं प्रकृति की तो कोई सीधी रेखा नहीं है-गर्मी जाती है, गर्मी फिर आती है; वर्षा जाती है, वर्षा फिर आती है-एक वर्तुलाकार, जैसे गाड़ी का पहिया घूमता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज, चांद-तारे, पृथ्वी, सभी वर्तुलाकार घूमते हैं। तो वर्तुल जीवन की व्यवस्था मालूम होती है। मनुष्य का इतिहास भी वर्तुलाकार है। ऊंचाइयां आती हैं, नीचाइयां आती हैं; विकास होता है, पतन होता है। और जहां से शुरू होती है यात्रा, वहीं पूरी भी होती है। ऐसी ही घड़ी में, जब जीवन एक छलांग लेता है वर्तुल में, संकट उपस्थित होता है।

ऐसा संकट आज उपस्थित है। इस संकट को समझने के लिए दो बातें जरूरी हैं। जैसा जीवन वर्तुलाकार है, ऐसा ही जीवन द्वंद्वात्मक भी है, डायलेक्टिकल है। और कोई भी चीज अकेली नहीं है, उसका विपरीत साथ में सदा मौजूद है। जब पूरब धार्मिक होता है, तो पश्चिम बौद्धिक होता है।

जब पश्चिम धार्मिक होता है, तो पूरब बौद्धिक हो जाता है। और ये पूरब और पश्चिम एक पूर्णता को दो हिस्सों में विभाजित करते हैं। पूरब धार्मिक था अतीत में, आज पूरब बौद्धिक हो रहा है। पश्चिम कल तक बौद्धिक था, आज धार्मिक हो रहा है।

पश्विम में आज सबसे बड़ी जो तलाश है, वह ध्यान की है। पश्चिम से लोग पूरब की तरफ आ रहे हैं ध्यान की खोज के लिए,शांति की खोज के लिए। आत्मा-परमात्मा की क्या कोई प्रतीति संभव है-यह जीवन का जैसे महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण बिंदू हो गया है।

पूरब में लोग हंसते हैं। धन बड़ी चीज है। और अगर पूरब से कोई पश्चिम की तरफ जाता है, तो विज्ञान की खोज में जाता है, धर्म की खोज में नहीं। पूरब से भी पश्चिम की तरफ लोग जा रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, अणुविज्ञान, इसकी तलाश में जा रहे हैं।

पश्चिम से लोग पूरब की तरफ आ रहे हैं आत्मा और परमात्मा की खोज के लिए। यह बड़ी अनूठी घटना है कि पश्चिम पूरब के चरणों में बैठने को राजी है, अगर धर्म मिल सकता हो। और पूरब पश्चिम के चरणों में बैठने को राजी है, अगर धन मिल सकता हो।


एक संकट की घड़ी है, जहां गाड़ी का चाक पूरा का पूरा घूमने को तैयार है। जो ऊपर था, वह नीचे आ जाएगा; और जो नीचे था, वह ऊपर आ जाएगा। मूल्य रूपांतरित हो जाएंगे। गाड़ी के चाक में जो आरा ऊपर है, वह नीचे जा रहा है, जो नीचे है, वह ऊपर आ रहा है। यह संकट की घड़ी है, क्राइसिस है। इसमें सभी पुरानी व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो जाएंगी, इसमें अराजकता सघन हो जाएगी।
 
साभारः ओशो वर्ल्ड फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed