फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   not your external beauty your good deeds make you beautiful

सीख: बाहरी खूबसूरती नहीं अच्छे कर्म आपको बनाते हैं सुंदर

Fri, 19 Jan 2018 01:46 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
not your external beauty your good deeds make you beautiful
life is beautiful
एक कौवा काफी देर से अकेला एक पेड़ पर बैठा था। वह मन ही मन सोच रहा था कि पक्षियों में मैं सबसे ज्यादा कुरूप हूं। मेरा रंग काला है। मेरी आवाज अच्छी नहीं है। मेरे पंख सुंदर नहीं हैं। इन सभी बातों से वह हीन भावना से ग्रस्त हो गया। वह उदास और परेशान रहने लगा। एक दिन उसकी मुलाकात एक बगुले से हुई। बगुले ने उसकी उदासी का कारण पूछा। कौवे ने कहा कि तुम कितने सुंदर हो। कितने सफेद हो और मैं कितना काला हूं। मेरा तो जीवन ही बेकार है।
विज्ञापन


बगुला ने कहा कि मैं कहां सुंदर हूं। मैं जब तोते को देखता हूं, तो यही सोचता हूं कि मेरे पास हरे पंख और लाल चोंच क्यों नहीं है? बगुले की बात सुनते ही कौवे में सुंदरता को जानने-समझने की उत्सुकता बढ़ी। वह तोते के पास गया और बोला, 'तुम इतने सुंदर हो, तुम तो बहुत खुश रहते होगे?'
विज्ञापन


तोते ने कहा कि खुश, तो मैं पहले था, लेकिन जब मैंने मोर को देखा, तब से उदास हूं। मोर बहुत सुंदर होता है। अब कौवा मोर को ढूंढने निकल गया, लेकिन उसे कहीं भी मोर नहीं मिला। उसे पक्षियों ने बताया कि सारे मोर को चिडि़याघर वाले पकड़ कर ले गए। कौवा उड़ते-उड़ते चिडि़याघर जा पहुंचा। वहां पिंजरे में बंद एक मोर से उसकी सुंदरता की तारीफ की, तो मोर रोने लगा। रोते हुए उसने कहा कि यह तुम्हारी खुशनसीबी है कि तुम सुंदर नहीं हो। तभी आजाद होकर घूम रहे हो, वरना मेरी तरह पिंजरे में बंद होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहने का तात्पर्य यह है कि दूसरों से तुलना करके दुखी होना बुद्धिमानी नहीं है। असली सुंदरता तो अच्छे कार्मों से आती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed