फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   naked sant of kolkata subal varman

43 सालों से नग्न घूमने वाले इस साधु की अलबेली है कहानी

Mon, 06 Apr 2015 04:57 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
naked sant of kolkata subal varman

सभ्य समाज की पहचान है वस्त्र। अगर कोई व्यक्ति वस्त्र नहीं पहने और नग्न अवस्था में घूमे तो उसे लोग पागल और असभ्य मानकर उसकी हंसी उड़ाते हैं।

विज्ञापन


लेकिन इसी सभ्य समाज में एक ऐसा व्यक्ति भी मौजूद है जिसने 43 सालों से वस्त्र नहीं पहना है यानी यह हमेशा नग्न रहता है।

लेकिन लोग इसकी नग्नता की हंसी उड़ाने की बजाय उसके प्रति आदर और श्राद्घा का भाव रखते हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह दिगंबर जैनी साधु होंगे तो यह आपकी भूल हो सकती है।
विज्ञापन


तो आइये जानें इस साधु की नग्न रहने की अजब कहानी।

सर्दी हो या गर्मी कभी वस्त्र नहीं पहना

naked sant of kolkata subal varman

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में रहने वाले सुबल बर्मन को दिन के समय चांदमारी गांव के आसपास घूमते हुए और नलसाजी के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। कड़ी मेहनत से काम के बाद वह किसी चाय की दुकान पर चाय की चुस्कियां लेते हुए भी दिख जाएंगे।

लेकिन यह इनकी शख्सियत की असली पहचान नहीं है। इनकी पहचान है सर्दी हो या गर्मी यह अपने तन पर कोई भी वस्त्र धारण नहीं करते। यह कोई चंद सालों की बात नहीं है करीब 43 सालों से सुबल बर्मन इसी तरह नग्न अवस्था में रहते हैं।

इसलिए रहते हैं नग्न

naked sant of kolkata subal varman

नग्न होकर जीवन बिताने के पीछे क्या कारण है इसका जवाब देते हुए सुबल बर्मन कहते हैं कि उन्हें कपड़ों से एलर्जी है। कपड़े पहनने से वह बीमार पड़ जाते हैं और उनका जबड़ा बंद हो जाता है।

बर्मन को इसी अवस्था में देखते बड़ी हुई एक महिला का कहना था कि, "हम सभी उनसे प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। उनकी नग्नता को हमने कभी भी अपने लिए असामान्य अथवा समस्या नहीं माना।"

अपने लंबे बालों और नग्नावस्था के कारण वह आपको साधु जैसे दिख सकते हैं। इनकी इस छवि के कारण बर्मन को लोग धर्मात्मा मानते हैं और उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।

हैरान करने वाली बात यह भी है कि इनका अपना भरा पूरा परिवार भी है और इन्हें अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करना अच्छा लगता है और वह उन्हें साइकिल पर बाहर घुमाने भी ले जाते हैं। और ऐसे समय में भी वह नग्न ही रहते हैं।

वर्मन की राजनीति में भी रूचि है और उनका कहना है कि 1995 से वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed