फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   moral story what happen when alexander came in india

भारत के एक फकीर ने ऐसे सिकंदर का अभिमान किया चूर

Thu, 08 Sep 2016 11:52 AM IST
सत्यार्थी
सत्यार्थी Updated Thu, 08 Sep 2016 11:52 AM IST
विज्ञापन
moral story what happen when alexander came in india
स‌िकंदर

जब सिकंदर भारत आया, तो एक फकीर से उसकी मुलाकात बड़े ही विचित्र ढंग से हुई। सिकंदर को देखते ही फकीर हंसने लगा। अपने पर हंसते देखकर सिकंदर को बड़ा ही विचित्र लगा। उसने सोचा कि यह तो मेरा अपमान है। उसने आंखे तरेरते हुए फकीर की ओर देखा। फकीर इस बार भी ठहाके लगाकर हंसने लगा। सिंकदर गुस्से से तमतमा उठा। लेकिन वह खुद पर नियं‌त्रण किए हुए था, क्योंकि सामने एक फकीर था। फिर भी इतना तो उसने कह ही दिया कि 'शायद तुम मुझे जानते नहीं हो, या फिर तुम्हारी मौत आई है। जानते नहीं, मैं सिकंदर महान हूं।'

विज्ञापन


स पर फकीर और भी ज्यादा जोर से हंसने लगा। उसने कहा, 'मुझे तो तुम में कोई महानता नजर नहीं आती। मैं तो तुम्हें बड़ा दीन और दरिद्र देखता हूं।' सिकंदर बोला, 'तुम पागल हो गए हो। मैंने पूरी दुनिया को जीत लिया है। ऐसा कोई नहीं, जो मेरे आगे अदब से नहीं झुकता हो।' तब उस फकीर ने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है। मैं जानता हूं कि तुम कौन हो। तुम अभी साधारण ही हो। फिर भी तुम कहते हो, तो मैं मान लेता हूं। पर, कहो तो, तुमसे एक बात पूछता हूं।' सिकंदर थोड़ा शांत हुआ और बोला, 'पूछो'। फकीर ने कहा, 'मान लो तुम किसी रेगिस्तान मे फंस गए।
विज्ञापन


सपास दूर-दूर तक तुम्हारे पास पानी का कोई साधन नहीं है। कोई हरियाली भी नहीं है कि कोई बाशिंदा मिल जाए। तुम खोजो और पानी मिल जाए, तो एक गिलास पानी के बदले क्या दोगे।' सिकंदर ने कुछ देर सोच विचार किया और उसके बाद बोला-'मैं अपना आधा राज्य दे दूंगा।' फकीर ने कहा, 'अगर वह आधे राज्य के लिए न माने तो...। सिकंदर ने कहा, 'इतनी बुरी हालत में तो, मैं उसे अपना पूरा राज्य दे दूंगा।' फकीर फिर हंसने लगा और बोला कि तुम्हारे राज्य का मूल्य है, 'बस एक गिलास पानी' और तुम ऐसे ही घमंड से चूर हुए जा रहे हो। सिकंदर फकीर के चरणों में झुक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed