फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   makar sankranti muhurta snan daan

मकर संक्रांति का पुण्यकाल और स्नान दान का समय

Sat, 11 Jan 2014 12:21 PM IST
गोविंद कृष्ण वत्स
गोविंद कृष्ण वत्स Updated Sat, 11 Jan 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
makar sankranti muhurta snan daan

मकर संक्रांति के दिन यानी 14 जनवरी, 2014 को सूर्य दोपहर एक बजकर 12 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। जिसका पुण्य काल पूरे दिन तक रहेगा। संक्रांतिकाल में किए गए एक पुण्य कृत्य से कोटि-कोटि फलों की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन


लेकिन मकर एवं कर्क संक्रांति काल में पुण्य कार्य विशेष व अक्षय फलदायी होते हैं। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, जो संक्रांति कहलाती है। जिसमें मकर राशि का विशेष महत्व है। मकर राशि, शनि की राशि है। शनि सूर्य का पुंज है। पिता पुत्र के घर जाकर अति प्रसन्न होता है।
विज्ञापन


सूर्य के घर आने पर शनि, सूर्य का सम्मान करता है। तीनों लोकों में कोई भी प्राणी अपने से महान अपने पुत्र को देखना चाहता है। शनि ने तपस्या करके अपने को महान बनाया। भगवान सूर्य अपने पुत्र की महानता को देखकर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए उनके घर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी भावानुसार हमारे यहां भी संक्रांति पर अपने माता-पिता श्रेष्ठजनों को मनाया जाता है। उत्तर भारत में तो बुजुर्गों को मनाने के साथ साथ पुत्रियों को भी तिल आदि के अच्छे-अच्छे खाद्य पदार्थ व उपहार भेजे जाते हैं। जिसे संक्रात भेजना कहते हैं। इसी प्रकार किसी न किसी बहाने उपहार, दान पुण्य आदि का विशेष प्रचलन है।
 
ज्योतिषानुसार मकर राशि दसवें भाव को बताती है। और दसवां भाव कर्म का है। इसलिए कर्म प्रधान राशि है। प्राणी मात्र को अच्छे शुभ और पुण्य कर्म करने की प्रेरणा देती है। जिसे व्यक्ति विशेष का उद्धार हो सके। दान सेवाभाव ही कल्याण का एक मात्र सुगम मार्ग है।


मकर संक्रांति में धार्मिक व सामाजिक कृत्यों का विशेष महत्व है। यह स्नान दान आदि के लिए परम लाभदायी है। इसमें तिल के प्रयोग का अधिक महत्व है। तिल से उबटन, स्नान आदि करना चाहिए। तिल युक्त जल पितरों को देना चाहिए। अग्नि में तिल से हवन करना चाहिए। तिल खाना खिलाना एवं दान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed