फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   live your life as today that last day of your life

सीख: जिंदगी को इस तरह जियो, जैसे आज ही आखिरी दिन है

Wed, 25 Apr 2018 01:47 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
live your life as today that last day of your life
उस दिन प्रोफेसर शिरीन कुछ अलग-सी दिख रही थीं। जब वह क्लास में आईं, तो सन्नाटा छा गया। जो छात्र कभी चुप नहीं बैठते थे, वे भी प्रोफेसर को देख खामोश हो गए। प्रोफेसर बोलीं, आज मैं आपको कुछ पढ़कर सुनाऊंगी। उन्होंने पढ़ना शुरू किया, मैं बोलती कम, सुनती ज्यादा हूं, मैं अपने दोस्तों के बुलाने पर उनको कभी नहीं नकारती, अपने घर पर हफ्ते में कम से कम तीन दिन दोस्तों को पार्टी पर बुलाती हूं, मैं कागज के उन टुकड़ों पर कम ध्यान देती हूं, जो मेरे कमरे में बिस्तर के नीचे तुमने फेंक दिए थे, और तुम पर गुस्साने के बजाय तुमसे खूब सारी बातें करती हूं।
विज्ञापन


मै दादाजी के साथ रोज शाम को सैर पर जाती और उनके अनुभवों से ढेर सारा सीखती हूं। मैं पापा के साथ स्कूटर पर बैठती हूं और यह नहीं सोचती कि मेरे बाल उड़ते हैं, या खराब होते हैं। मैं बस उस हवा को अपने बालों से तैरते हुए निकलते देखती और उस अनोखी गुदगुदी का आनंद लेती हूं। मैं कभी घास में बैठती हूं, कभी जमीन पर लोटती हूं। मैं रोज की तरह बिना नींद के ठीक दस बजे सोने नहीं जाती। जब छोटू और स्वीटी खेलकर घर आते हैं, तो मैं कभी उनके गंदे कपड़ों पर नहीं गुस्साती, बल्कि उनको जोर से गले लगाकर बोलती हूं, चलो, फिर से खेलें।
विज्ञापन


मै रोज अपनी डायरी लिखने में समय नहीं गंवाती, बल्कि वह समय कुछ अनमोल यादें बुनने में बिताती हूं। काश कि मैं यह सब कर पाती, यह पढ़ते-पढ़ते प्रोफेसर शिरीन की आंखों में आंसू थे। वह बोलीं, यह मेरी बहन की डायरी के कुछ पन्ने हैं, जिनकी पिछले साल कैंसर से मृत्यु हो गई। ऐसा नहीं था कि वह मेरे साथ हंसती-बोलती नहीं थी। पर वह हमेशा कहा करती थी कि एक दिन हम वह सब करेंगे। हम सब यह सोचकर अपने आज से कई समझौते करते हैं कि कल हम सब कर लेंगे। लेकिन कल पता चलता है कि वह आज तो गुजर गया। अब यह आपके हाथ में है कि आप अपने आज से कितने समझौते करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed