फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   know the whole matters than take any decision

बिना पूरी बात जाने किसी को गलत नहीं समझना चाहिए, पढ़ें पूरी कहानी

Wed, 25 Apr 2018 01:29 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
know the whole matters than take any decision

केतन अपने परिवार के साथ एक तीर्थ स्थान पर दर्शन करने के लिए गया था। वह जैसे ही दर्शन कर के बाहर निकला, उसने देखा एक छोटी-सी लड़की उसका कुर्ता खींच रही है। उसने सोचा यह लड़की जरूर भीख मांग रही होगी, और उसने उसे दुत्कार कर भगा दिया। केतन की पत्नी ने उस लड़की को वापस बुलाया और उससे पूछा, क्या चाहिए तुम्हें? वह लड़की बोली, आंटी मैं पांचवीं में पढ़ती हूं और कल मेरी फीस जमा करने का आखिरी दिन है। मेरे पास मेरी कुछ कविताएं हैं, जिन्हें मैं बेचकर पैसे इकट्ठा कर रही हूं।

विज्ञापन


केतन की पत्नी ने लड़की से उसकी कविताएं मांगीं। लड़की ने कुछ कागज के पन्ने अपनी कॉपी में से निकाल कर उसे दे दिए। केतन की पत्नी ने देखा कि कविताएं सचमुच हाथ से लिखी हुई थीं और बहुत सुंदर कविताएं थीं। उसने लड़की से पूछा, यह कविताएं किसने लिखीं। लड़की बोली यह मेरे पिता जी की कविताएं हैं। केतन ने पूछा, कहां हैं तुम्हारे पिता जी। बुलाओ जरा उन्हें यहां। लड़की ने सिर नीचे कर के कहा, अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। केतन और उसकी पत्नी हैरान होकर उस लड़की की तरफ देखने लगे।
विज्ञापन


 केतन की पत्नी बोली, क्या तुम हमें अपने घर ले चलोगी। लड़की उन दोनों को अपने घर ले गई। वह लड़की एक अभी बन रही इमारत में रहती थी। जब वह वहां पहुंचे, तो देखा उसकी मां अपने छोटे बेटे को दूध पिला रही थी। केतन ने हिचकती आवाज में पूछा, क्या यह कविताएं आपके पति की हैं। लड़की की मां बोली, जी हां, वह एक कवि थे। लेकिन पिछले साल बीमारी ने उनकी जान ले ली। केतन को उस वक्त बहुत अफसोस हुआ कि उसने उस छोटी-सी बच्ची के साथ इतना बुरा व्यवहार किया। उसने तुरंत उनको कुछ पैसे दिए और आगे चलकर उन कविताओं की एक किताब भी छपवाई। उस किताब से जितना पैसा आया उससे उस लड़की के परिवार के लिए एक घर का इंतजाम किया और उसकी मां को नौकरी भी दिलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed