{"_id":"c53f9713b63b5fb99368b30400afe89b","slug":"kartik-poornima-importance","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब गुरू नानक देव ने अरब में दिया था यह संदेश","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
जब गुरू नानक देव ने अरब में दिया था यह संदेश
टीम डिजिटल
Updated Sat, 16 Nov 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव जी का जन्म दिवस हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाया जाता है। समाज को नई दिशा और प्रकाश देने के कारण सिख संप्रदाय के लोग इनके जन्मदिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं। नानक देव समाज को एक उच्च आदर्श की ओर ले जाना चाहते थे।
विज्ञापन
यह धर्म को व्यवहारिकता पर केन्द्रित करने की इच्छा रखते थे। अपने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए नानक देव ने लोगों को तीन बातों की शिक्षा दी भगवान का स्मरण करो। भगवान की भक्ति का मतलब कर्म से हटना नहीं है इसलिए भक्ति के साथ काम पर भी ध्यान दो।
विज्ञापन
तीसरी बात इन्होंने सिखायी सिर्फ अपने लिए ही मत सोचो, जरूरतमंदों की मदद करो। नानक देव धर्म में दिखावा पसंद नहीं करते थे। यही कारण है कि अपने उपनयन संस्कार के समय इन्होंने जनेऊ धारण करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
इनका मानना था कि ईश्वर सर्वत्र सर्वव्यापी है इसलिए ऐसा सोचकर कोई काम नहीं करना चाहिए कि यहां पर ईश्वर नहीं है। इस बात को इन्होंने अपनी अरब यात्रा के दौरान स्पष्ट किया।
इस संदर्भ में कथा है कि अरब यात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने नानक देव से कहा कि काबे की तरफ पैर करके न सोएं। इसके उत्तर में नानक देव ने कहा कि 'ऐसी दिशा या जगह बता दो जहां खुदा न हो'