फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   International Yoga Day 2021 importance of Yoda day in astrology

International Yoga Day 2021: 21 जून को इसलिए मनाया जाता विश्व योग दिवस, जानें कारण

Mon, 21 Jun 2021 06:33 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 21 Jun 2021 06:33 AM IST
सार

21 जून का दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कह सकते हैं। भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है।

विज्ञापन
International Yoga Day 2021 importance of Yoda day in astrology
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2015 से प्रति वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। नित्य योग-व्यायाम करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ्य रहते हैं। योग-व्यायम से हमें एक आंतरिक ऊर्जा भी मिलती है। जिससे हमारे अंदर एक गजब का साहस पैदा होता है, हम संयम रखना सीखते हैं, एकाग्र होना सीखते हैं। आवेश, क्रोध आदि विकारों पर नियंत्रण रखना सीखते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन का विशेष महत्व है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

International Yoga Day 2021 importance of Yoda day in astrology
विश्व योग दिवस 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिष शास्त्र में योग दिवस का महत्व
21 जून का दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कह सकते हैं। भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी माना जाता है। इसी कारण 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।  

International Yoga Day 2021 importance of Yoda day in astrology
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन सूर्यदेव होते हैं अधिक प्रभावी

21 जून के दिन सूर्य जल्दी उदय होता है और देरी से ढलता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य का तेज सबसे प्रभावी रहता है, और प्रकृति की सकारात्मक उर्जा सक्रिय रहती है। कहा जाता है कि योग का पहला प्रसार शिव द्वारा उनके सात शिष्यों के बीच हुआ था। इन सप्त ऋषियों को ग्रीष्म संक्राति के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा के दिन योग की दीक्षा दी गई थी, जिसे शिव के अवतरण के तौर पर भी मनाते हैं। इसे दक्षिणायन के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन

International Yoga Day 2021 importance of Yoda day in astrology
विश्व योग दिवस 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
योग क्या है?

योग एक साधना है, जिसके माध्यम से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहता है। योग तन और मन से जुड़े तमाम तरह के रोग और विकारों को दूर कर मनुष्य का जीवन आसान कर देता है। यह मानव की हर तरह की शुद्धि का आसान उपकरण है। योग, भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी विरासत है, जिसके प्रणेता महर्षि पतंजलि को माना जाता है। योग साधना में जीवन शैली का पूर्ण सार समाहित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed