फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   If we listen to our conscience, then we will never take wrong decision

अगर हम अपने विवेक की सुनें, तो कभी गलत रास्ते पर नहीं जाएंगे

Wed, 14 Mar 2018 09:46 AM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
If we listen to our conscience, then we will never take wrong decision

विहान की कहानी, जिसे उसकी टीचर ने बताया कि विवेक के अनुसार चलने वाला गलत रास्ते पर नहीं जा सकता।

विज्ञापन


विहान और उसके दोस्त एक दिन स्कूल की एक पुरानी टीचर से मिलने गए। टीचर उन्हें देखकर बहुत खुश हुईं। उन्हें अपने पूर्व छात्रों पर गर्व हुआ कि अब वे शहर के बड़े-बड़े कॉलेजों में पढ़ रहे हैं। टीचर ने हमेशा विहान और उसके दोस्तों को स्नेह दिया था। वह उनसे हर तरह की बातें करती थीं। विहान बोला, टीचर, हम आपसे एक सवाल पूछना चाहते हैं।

अब जब हम कॉलेज में हैं, तो हमें हर तरह के बच्चे मिलते हैं। कोई सिगरेट पीता है, तो कोई क्लास बंक कर डिस्को जाता है। कोई दिन-रात शराब के नशे में पड़ा रहता है, तो कोई सारा समय सिर्फ गिटार ही बजाता है। समझ में नहीं आता कि हमें उन लोगों का साथ देना चाहिए या नहीं। टीचर मुस्कराते हुए कहने लगीं, मुझे यह जानकर खुशी हुई कि तुम्हें सही-गलत का एहसास है। तुम्हें पता है कि तुम्हें अपनी दिशा निर्धारित करनी है और उसी दिशा में आगे बढ़ना है।
विज्ञापन


कितने लड़के तो ऐसे हैं, जिन्हें यह पता ही नहीं होता कि उन्हें जाना कहां है। विहान बोला, लेकिन मुझे भी कहां पता है कि मुझे कहां जाना है। टीचर बोलीं, तुम्हे पता सब है, बस उसका एहसास नहीं। अच्छा, तुम मुझे एक बात बताओ, अगर तुम्हें कोई आकर यह कहे कि जहर बहुत अच्छी चीज है और इसे खाने से बहुत आनंद आता है, तो क्या तुम उसे मान लोगे? विहान बोला, बिल्कुल नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर ने पूछा, पर अगर तुम्हें भूख लगी हो और खाने को और कुछ भी न हो, तब भी जहर नहीं खाओगे? विहान बोला, नहीं, क्योंकि वह जहर है। टीचर ने फिर पूछा, अगर कोई तुम्हें सामने लगे फिल्टर का पानी निकाल कर दे और बोले, इसे पीने से प्यास बुझ जाएगी, तो क्या तुम उसे पी लोगे? विहान बोला, हां, क्यों नहीं? टीचर बोलीं, तुम्हें पता है कि क्या करना है। हमारा विवेक हमें यह बता देता है कि हमारे लिए क्या सही है और क्या गलत। अब उसको मान लेना है या उसे नजर अंदाज कर गलत रास्ते पर आगे बढ़ना है, यह तुम पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed