फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   how to find a permanent source of happiness

जानिए कैसे तलाश करें खुशी का स्थाई स्रोत

Fri, 18 May 2018 04:53 PM IST
संत राजिन्दर सिंह
संत राजिन्दर सिंह Updated Fri, 18 May 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
how to find a permanent source of happiness

हमारी कोशिश होती है कि हम अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकें, लेकिन इच्छाएं कभी खत्म ही नहीं होतीं। जैसे ही एक इच्छा पूरी होती है, दूसरी जाग जाती है। जीवन ऐसे ही गुजरता चला जाता है। जबकि, बाहरी संसार की खुशी महज एक क्षणिक भ्रम  ही है। इस संसार की हरेक चीज नाशवान है। एक न एक दिन हम स्वयं भी मृत्यु का ग्रास बन जाएंगे और अपनी सारी प्यारी वस्तुओं को इसी संसार में छोड़ जाएंगे। अब सवाल यह है कि सही प्रकार की इच्छा के लिए क्या जरूरी है? पहले तो हमें एक लक्ष्य चुनना चाहिए। और सही लक्ष्य है प्रभु को पाना, अपनी आत्मा का मिलाप परमात्मा से करवाना।

विज्ञापन


हम अपने जीवन की अमूल्य सांसें सांसारिक इच्छाओं की पूर्ति में ही बर्बाद कर देते हैं। अंत में हमें महसूस होता है कि उनमें से किसी भी चीज ने हमें वह स्थाई खुशी नहीं दी, जो हम वास्तव में चाहते थे। प्राचीनकाल से ही संसार में आने वाले महापुरुष, जागृत व्यक्ति, संत, दार्शनिक आदि बताते हैं कि सच्ची खुशी हमें अवश्य मिल सकती है। इसके लिए हमें उसे केवल अपने भीतर ही खोजना होगा। खुशी का केवल एक ही स्रोत स्थाई है, वह है परमात्मा। यदि हम अपने सच्चे आत्मिक स्वरूप के प्रति चेतन हो जाएंगे, तो हमें इतना अधिक प्रेम और खुशी मिलेगी, जो हमें किसी भी सांसारिक इच्छा की पूर्ति से प्राप्त नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed