{"_id":"10e4c84da3b8d3c8e49b49a6390eba52","slug":"how-to-behave-with-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करने का परिणाम जान लीजिए","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
बच्चों के साथ बुरा व्यवहार करने का परिणाम जान लीजिए
सद्गुरू वासुदेव
Updated Sat, 05 Mar 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
बच्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसने कह दिया कि बच्चों को सजा या दंड देकर सुधारा या बदला जा सकता है। वास्तव में उसके अंदर कुछ भी गड़बड़ नहीं है। जीवन अपने शुद्ध रूप में बच्चे के रूप में ही प्रकट होता है। इस समाज में फिट होने के लिए आपने खुद को विकृत किया है, बच्चे ने नहीं। बच्चों का जीवन तो ठीक वैसा ही है, जैसा कि मनुष्य जीवन को होना चाहिए, लेकिन आपको यह पसंद नहीं है।
विज्ञापन
पढ़ें,अगर सांप ऐसा करे तो समझ लीजिए अब आप धनवान होने वाले हैं
विज्ञापन
दरअसल, असली दिक्कत है कि हमें बच्चों को एक अलग ही दुनिया के लायक बनाना है, इस दुनिया के लायक नहीं। बच्चे तो इस दुनिया के हैं, पर ऐसा लगता है कि आप खुद कहीं बाहर की दुनिया से आए हैं। ऐसा मत सोचिए कि आपको बच्चे को सुधारना है। बच्चे में कुछ ऐसा नहीं है, जिसे सुधार की जरूरत हो।
विज्ञापन
आप जिस समाज में रह रहे हैं, क्या आप उससे सौ फीसदी खुश हैं? नहीं हैं। लेकिन आप अपने बच्चे को उसके मुताबिक बनाना चाहते हैं, उसे एक भावनाशून्य इंसान बनाना चाहते हैं। जो इस समाज में फिट होगा और उसकी चाकरी करेगा। आपको समझना चाहिए, कि बच्चों को दक्ष या फिर चैंपियन बनाने की कला आसान नहीं है। आपको कुछ भी पता नहीं है। आप बस उन्हें इस दुनिया में गुजर बसर के कुछ दाव पेंच सिखा रहे हैं।
पढ़ें,अगस्त महीने का राशिफल, कैसे रहेगा आपके लिए महीना
हो सकता है, वे चीजों को वैसे न करें, जैसे आप चाहते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह और भी अच्छी बात है। इससे दुनिया में बदलाव आएगा। और यह शानदार बात होगी। बच्चों को बस प्रेरणा की जरूरत होती है, इस तरह सुधार की नहीं।