फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनुमान जी की इन बातों को जीवन में अपना लेंगे तो कभी नहीं होंगे असफल, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Tue, 21 Apr 2020 09:33 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Tue, 21 Apr 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
hanuman ji life tips sucess management tips for happy and successful life

हनुमान जी कलयुग के सबसे सशक्त और जागृत देव हैं। हनुमान जी गुणों की खान हैं, उनका जैसा कोई दूसरा हो ही नहीं सकता है। हर कार्य को सफल बनाना हनुमान जी को आता है। कार्य कैसा भी क्यों न हो हनुमान जी हर कार्य को कुशलतापूर्वक अंजाम देते हैं। हनुमान जी से हमें  सीख लेनी चाहिए। भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आइए, आज हनुमान जी से सीखते हैं जीवन जीने के तरीके...


 
hanuman ji life tips sucess management tips for happy and successful life
संवाद कौशल में निपुणता
  • हनुमान जी से हमें संवाद कौशल में निपुणता सीखनी चाहिए। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए संवाद कौशल में निपुण होना आवश्यक है। हनुमान जी जब माता सीता से लंका में पहली बार मिले तो उन्होंने अपने सवांद कौशल से ही माता सीता को विश्वास दिलाया कि भगवान राम आएंगे और आपको इस लंका से ले जाएंगे। 

 
hanuman ji life tips sucess management tips for happy and successful life
विन्रम स्वभाव 
  • जीवन में विन्रम स्वभाव का होना जरूरी है। विन्रम स्वभाव के धनी हैं, हनुमान जी। लंका कूच करते समय जब बीच समुद्र में सुरसा नाम की एक राक्षसी ने उन्हें रोका और उनसे युद्ध करने लगी तब हनुमान जी ने सुरसा से विन्रमता पूर्वक आग्रह किया। हनुमान जी के विन्रम स्वभाव से सुरसा प्रसन्न हुई और उन्हें लंका की ओर जाने दिया। हनुमान जी चाहते तो उसे मृत्यु लोक पहुंचा देते, परंतु हनुमान जी ने ऐसा नहीं किया और विन्रमता पूर्वक आग्रह किया। हमें भी जीवन में इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
hanuman ji life tips sucess management tips for happy and successful life
जीवन में हमेशा संयम रखा
  • हनुमान जी ने अपने जीवन में हमेशा संयम रखा। भगवान राम की सेवा के लिए वह आजीवन ब्रह्मचारी रहे और हर काम को संयम रखकर ही पूरा किया। सफलता के लिए जीवन में संयम रखना जरूरी है।

 

विज्ञापन
hanuman ji life tips sucess management tips for happy and successful life
हर समस्या का समाधान 
  • हनुमान जी कभी भी किसी काम को आधा नहीं छोड़ते हैं। उनके पास हर समस्या का समाधान है। हनुमान जी जब संजीवनी बूटी लेने गए थे तब वह दवा को पहचान नहीं पाए और पूरा पहाड़ उठाकर ही लंका पहुंचा दिया ताकि पहाड़ में मौजूद दवाई मिल जाए।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed