फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   god falls sick too takes medicine

भगवान भी होते हैं बीमार और खानी पड़ती है दवाइयां

Wed, 10 Jul 2013 09:18 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 10 Jul 2013 09:18 AM IST
विज्ञापन
god falls sick too takes medicine

श्री कृष्ण आज भी जीवित हैं और धरती पर रहने वाले मनुष्य की तरह उनकी भी दिनचर्या है। अगर आप जगन्नाथ पुरी जाएँ तो आपको कुछ ऐसा ही अनुभव होगा। उड़ीसा में भगवान श्री कृष्ण जगन्नाथ रूप में पूजे जाते हैं।

विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष आषाढ शुक्ल द्वितीया को भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और दाऊ बलराम के साथ रथ यात्रा पर निकलते हैं। भगवान का रथ तीन किलोमीटर की यात्रा करके गुंडिचा मंदिर पहुंचता है।
विज्ञापन


माना जाता है कि यहां जगन्नाथ जी की मौसी का निवास है। यहीं पर लकड़ी से जगन्नाथ जी की प्रतिमा विश्वकर्मा ने बनायी थी। मौसी के यहां एक हफ्ता बिताने के बाद जगन्नाथ जी वापस लौट आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा से 15 दिन पहले जगन्नाथ मंदिर का द्वार भक्तों के लिए बंद कर दिया जाता है। मान्यता है कि स्नान पूर्णिमा के दिन अधिक स्नान करने से जगन्नाथ जी को बुखार हो जाता है। इसलिए 15 दिनों तक जड़ी-बूटियों का भोग लगाया जाता है। जड़ी-बूटियों के उपचार से जगन्नाथ जी स्वस्थ्य होते हैं इसके बाद इनकी रथ यात्रा निकलती है।


रथ यात्रा के विषय में ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति जगन्नाथ जी के रथ को खींचता है उसे मोक्ष मिल जाता है और पुनः जन्म लेकर धरती का सुख-दुःख नहीं भोगना पड़ता है। इसी मान्यता के कारण रथ यात्रा के दौरान भक्तगण रथ को खींचने का सौभाग्य पाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed