{"_id":"06b505020008713c8b41a39ffd73f7db","slug":"easy-tips-for-memory-boost","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब छोटी-छोटी बातें भी जीवन भर भूलेंगे नहीं","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
तब छोटी-छोटी बातें भी जीवन भर भूलेंगे नहीं
टीम डिजिटल
Updated Fri, 27 Sep 2013 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत से लोगों की शिकायत रहती है कि बहुत जल्दी किसी चीज को याद नहीं रख पाते यानी उनकी याददाश्त अच्छी नहीं है। लेकिन इसमें याददाश्त की कोई गलती नहीं है असल में यह हमारी उन परिस्थितयों की उपज होती है जो हमारे मस्तिष्क को यह संदेश देती है कि विषय वस्तु भूल जाओ और यह अपने आप होता है। ऊपरी तौर ऐसा नहीं चाहते हैं लेकिन आपका अंतर्मन यही चाहता है।
विज्ञापन
आप याद करके देखिए अपने बचपन को, जीवन की उन घटनाओं को जब बहुत खुश थे। जिस दिन आपने लैपटॉप खरीदा था या पहला मोबाईल लिया था। शादी की पहली रात को, गर्ल फ्रैंड के साथ हुई मीठी मुलाकात को कुछ भी नहीं भूले होंगे आप। इस समय आप उन सारी घटनाओं में एक बार गोता भी लगा आए होंगे। ऐसा क्यों है कि आप इन चीजों को नहीं भूले। असल में इन चीजों के साथ आपकी सुखद यादें आपके सुख के क्षण शामिल हैं।
विज्ञापन
मनोविज्ञान कहता है कि मानव की सहज प्रवृति होती है कि वह हमेशा सुख को भोगना चाहता है और सुख को ही याद करना चाहता है। दुःखद घटनाओं की स्मृतियों को अपने मस्तिष्क में जमा करके रखना पसंद नहीं करता जैसे कूडों को आप घर में नहीं रखते ठीक इसी प्रकार कड़वी और उलझन के समय घटने वाली समस्याओं को कहीं फेंक देते हैं। आप जीवन के क्षण को खुशी और उत्साह के साथ बिताएं देखिएगा आप कुछ नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन
एक और बात याद को याद बनाने की कोशिश न करें। यानी जिसे आप याद रखना चाहते हैं उसे जबरदस्ती मस्तिष्क में बैठाने का प्रयास नहीं करें क्योंकि जिन चीजों को हम जितना पकड़ना चाहते हैं वह चीजें हमसे उतनी ही दूर जाती हैं। इसलिए सहज रहिए और जीवन की घटनाओं को सहजता से लीजिए। आप बिना बादाम और स्मरण शक्ति बढ़ाने वाली दवाइयां खाए बिना ही हर छोटी बड़ी बातों को जीवन भर याद रख सकेंगे।