फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   do not forget people in the greed of your success and prosperity

सीख: सफलता और समृद्धि के लालच में अपने लोगों को नहीं भूलना चाहिए

Wed, 16 May 2018 09:35 AM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 16 May 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
do not forget people in the greed of your success and prosperity

देश के एक जाने-माने मेडिकल कॉलेज में कॉन्वोकेशन दिवस था। डिग्री देने के लिए दिग्गज डॉक्टरों को बुलाया गया था। उसमें से एक थे डॉक्टर चौहान, जिनकी ख्याति विश्व में मशहूर थी। उन्होंने अपने पैसों से दुनिया के कई बड़े देशों में अस्पताल बनवाए थे। उनके खास आग्रह पर उन्हें पास हो रहे छात्रों से पंद्रह मिनट बात करने का मौका दिया गया। डॉक्टर चौहान बोले, आप सबको देख मुझे अपने दिन याद आ गए। मुझमें और आप में कोई फर्क नहीं है। पर मै चाहता हूं कि आप मेरे जैसे बिल्कुल न बनें। यह सुन सारे छात्र हैरान रह गए।

विज्ञापन


 वह बोले, मुझे पता है कि यहां मौजूद हर छात्र मुझे अपना आदर्श मानता होगा। यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि सफलता और समृद्धि के लिए ही हम इतनी मेहनत करते हैं। पर मैंने आपको मेरे जैसा न बनने के लिए इसलिए कहा है, क्योंकि इस सफलता और समृद्धि की कीमत होती है, जो मैने चुकाई है। मेरी मां ने अपना पूरा जीवन मेरे इंतजार में निकाल दिया। उनको मैंने सब कुछ दिया, पर अपना समय कभी नहीं दे पाया। मेरे पिता का जब देहांत हुआ, तो उनकी चिता को अग्नि तक देने के लिए मैं मौजूद नहीं रह पाया। मेरे दो बच्चे भी हैं, पर इसका एहसास भी मुझे तब हुआ, जब उनकी शादी हुई। मैं कब इंसान से रोबोट बन गया, मुझे पता ही नहीं चला। 
विज्ञापन


पिछले हफ्ते मैं अपना सारा काम छोड़ जिंदगी में पहली बार पत्नी के साथ शाम बिताने के लिए घर वापस लौटा। हमने इतनी बातें जीवन भर नहीं कीं, जितनी उस एक शाम को कीं। मैंने तय कर लिया कि अब मैं अपना समय सिर्फ अपने परिवार को दूंगा। पर अगले दिन सुबह ही मेरी पत्नी की हार्ट अटैक में मृत्यु हो गई। वह डॉक्टर जिसने उसका इलाज किया, वह शायद उसे बचा सकता था। पर ऑपरेशन करते वक्त उसके हाथ कांपने लगे। वह डॉक्टर कोई और नहीं, मैं था। जिस दिन का मैंने जिंदगी भर इंतजार किया, वह मेरे हाथ में आने से पहले ही चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed