फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   colour and age of atma

आत्मा की उम्र और रंग नहीं जानते होंगे आप

Fri, 06 Sep 2013 04:11 PM IST
Updated Fri, 06 Sep 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
colour and age of atma

आत्मा एक रहस्य है। मनुष्य जब से इस पृथ्वी पर आया है उसकी उत्सुकता इस बात में रही है कि वह उस मूल तत्व को जान सके जिसे आत्मा कहते हैं।

विज्ञापन


भगवान श्री कृष्ण ने गीता में आत्मा का विस्तार से वर्णन किया है और बताया है कि प्रत्येक मनुष्य के शरीर में आत्मा रुप में मैं विराजमान रहता हूं। आत्मा ही जीवन है, आत्मा ही मूल सत्य है।
विज्ञापन


आत्मा अजर है, अमर है। यह न तो पानी से गलता है, अग्नि इसे जला नहीं सकती है और हवा इसे सुखा नहीं सकता। यानी यह अजर अमर है। लेकिन पण्डित जयगोविंद शास्त्री बताते हैं कि आत्मा की भी एक निश्चित उम्र है। आत्मा एक शरीर में एक हजार वर्ष तक रह सकती है। इसके बाद इसे शरीर को छोड़ना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें सितम्बर महीना आपके लिए कैसा रहेगा


आप कहेंगे कि लोग तो पचास-पचपन साल में ही मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। आपका कहना भी सही है लेकिन ऐसा नहीं है कि आत्मा को उस शरीर से निकलने के बाद तुरंत शरीर मिल जाएगा।

उसे अपने एक हजार वर्ष तक के समय चक्र को पूरा करना होता है तभी जाकर उसे नया शरीर प्राप्त होता है। अगर आकस्मिक कारणों से शरीर त्याग करना पड़ता है और कर्मों का फल व्यक्ति को नहीं मिल पता है तब बार-बार जन्म लेकर सुख और दुःख को भोगता हुआ हजार वर्ष का क्रम पूरा करना पड़ता है।


पर्ची पर लिखकर लाइए मनोकामना, गणेश जी पूरी करेंगे कामना


व्यक्ति के रहन-सहन, खान-पान, योग-ध्यान के अनुसार आत्मा शरीर में कितने दिन ठहरेगा यह तय होता है। शास्त्रों और पुरानों में कई ऐसे उदाहरण मिलते हैं जिसमें योग और ध्यान के बल पर मनुष्य ने आत्मा की पूरी उम्र यानी एक हजार वर्ष तक पृथ्वी का सुख प्राप्त किया है। भगवान राम, पांचों पांडव, भगवान श्री कृष्ण ऐसे ही कुछ उदाहरण हैं जिन्हें दीर्घकाल तक पृथ्वी का सुख प्राप्त किया। ऋषि च्यवन तो बुढ़ापे को पीछे छोड़कर फिर से युवा बन गए थे।

ऐसी नाक वाली लड़की होती है रोमांटिक करती हैं, प्रेम विवाह


श्री रामशर्मा आचार्य ने अपनी पुस्तक मरने के बाद हमारा क्या होता है में लिखा है कि आत्मा के रंग को लेकर भारतीय और पाश्चात्य योगियों का मत अलग-अलग है। भारतीय योगियों का मत है कि आत्मा का रंग शुभ्र यानी पूर्ण सफेद होता है जबकि पाश्चात्य योगियों के अनुसार आत्मा बैंगनी रंग की होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed